युवक चलाता है मोबाइल की दुकान पुलिस के मुताबिक सोमवार को रात 11.40 बजे घटना बताई जा रही है। पुलिस को वारदात की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची, जिसके बाद पीड़ितों को सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर पर भेजा जा रहा है। 19 साल का गिरीश वजीराबाद में मोबाइल की दुकान चलाता है। वहीं, उसके चाचा लाल सिंह लक्ष्मी नगर में पेंट का व्यापार करते हैं। लाल सिंह अपने भतीजे के पास अकसर उसके पास काम खत्म होने के बाद आया करता है। दोनों फिर दुकान से नगर रुपये, महंगे फोन, लैपटॉप इकट्ठा करते हुए बाइक पर घर चले जाया करते हैं। यह इनका रोज का रूटीन है।
सोमवार रात 11 बजे की है घटना पुलिस के अनुसार दोनों सोमवार की रात 11 बजे दुकान से अपने सामान लेकर रवाना हो रहे थे। वजीराबाद की 16 नंबर की गली पर पहुंचते ही उनका रास्ता तीन बाइक में सवाल लोगों ने रोक लिया। और उनसे उनके सामान को छीनने की कोशिश करने लगे। गिरीश और उसके चाचा लाल सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की और अपराधियों को धक्का दिया, लेकिन एक अपराधी ने हथियार से गोल चला दी। जिसके कारण गिरीश के बाएं हाथ पर गोली लग गई। गिरीश के चाचा ने हमलावरों पर ईंट फेंकी, जो एक हमलावर को लग गई।
दो लोगों ने की चाचा-भतीजे की मदद घटनास्थल से पास से गुजर रहे बाइक पर सवाल दो लोगों ने रुककर हो रही हाथापाई की जांच की। जिसके बाद दोबारा हमलावर ने गोली चलाई। बाइक सवार दो लोगों ने गिरीश और उसके चाचा की सहायता की। चारों ने डटकर हमलावरों का सामना करते हुए उन्हें घटनास्थल से भगा दिया। हमलावर अपनी एक बाइक उसी जगह पर छोड़कर भाग गए।
पुलिस सीसीटीवी से संग्दिधों की कर रही तलाश डीसीपी (नॉर्थ) सागर सिंह कल्सी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस की टीम संग्दिधों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है। इलाके में मौजूद सीसीटीवी की फुटेज सुराग को ढुंढ कर संग्दिधों की पहचान कर रही है। पुलिस ने चारों स्थानीय नागरिकों के हौसले की तारीफ की और उनकी सराहना की। सूत्रों के अनुसार मंगलवार शाम तक इस केस में पुलिस को कुछ प्रमुख जानकारी मिली है। जिससे इस केस को सुलझाने में मदद मिल सकती है।