दक्षिण अफ्रीका में मिला दुनिया का सबसे प्राचीन कब्रिस्तान
नई दिल्लीPublished: Jun 07, 2023 06:53:56 am
नई खोज : जीवाश्म विज्ञानियों का दावा, यहां दफनाए जाते थे होमो नलेदी मानव


दक्षिण अफ्रीका में मिला दुनिया का सबसे प्राचीन कब्रिस्तान
जोहान्सबर्ग. जीवाश्म विज्ञानियों ने दक्षिण अफ्रीका में दुनिया के सबसे प्राचीन कब्रिस्तान की खोज की है। इसे करीब एक लाख साल पहले का बताया जा रहा है। जोहान्सबर्ग में यूनेस्को की वल्र्ड हैरिटेज साइट के पास मिला यह कब्रिस्तान होमो नलेदी का है, जो पेड़ पर चढऩे वाले पाषाण युग के मानव थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां ऐसे इंसानों को दफनाया जाता था, जिनका दिमाग छोटा होता था।