scriptभारत में अब शुरु हुआ टी.वी. बाय द पीपल मोबाइल ऐप्लिकेशन, जानें क्यों है खास | TV by the people a mobile Roposo application launch in india | Patrika News

भारत में अब शुरु हुआ टी.वी. बाय द पीपल मोबाइल ऐप्लिकेशन, जानें क्यों है खास

locationनई दिल्लीPublished: Jan 20, 2018 08:29:22 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

भारत में यह नए ज़माने का डिजिटल टी.वी. है, जिसे पूरी तरह से भारत में ही विकसित किया गया है।

roposo
दिल्ली: मोदी सरकार के सपनों को साकार करते हुए भारतीय प्रोग्रामर्स की एक टीम ने मेक इन इण्डिया मुहिम के अंतर्गत एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया है, जहां पर लोग खुद के वीडियो शेयर कर सकते हैं। ये वीडियो प्लेटफार्म पर बने कुछ ख़ास चैनलों के अंतर्गत प्रासारित किए जाएंगे। रोपोसो अपनी तरह का एकमात्र ऐसा ऐप है। जो कुछ-कुछ फेसबुक की तरह है।
भारत में यह नए ज़माने का डिजिटल टी.वी. है, जिसे पूरी तरह से भारत में ही विकसित किया गया है। रोपोसो पूर्णतः स्वदेशी ऐप (एप्लिकेशन) है। जो कि खुद को ‘जनता का टी.वी’ मानता है। इसे एक भारतीय स्टार्टअप के तौर पर विश्व के मानचित्र पर छा जाने के उद्देश्य से विकसित किया है। रोपोसो के कैंपेन #TrulySwadeshi और #TVbyThePeople सोशल मीडिया पर काफी सफल हो रही है।
रोपोसो अब एक ऐसा प्लेटफार्म होगा जहां आप सिर्फ दर्शक ही नहीं, निर्माता भी हो सकते हैं। रोपोसो की एक विशेषता यह भी है कि आप इस पर प्रसारित सभी कार्यक्रमों में सक्रीय रूप से भाग ले सकते हैं। लोग अब अपने किसी भी टैलेंट का वीडियो बना के रोपोसो पर शेयर कर सकते हैं। देश भर के लोग जो कि रोपोसो पर हैं वो इन वीडियोज़ को अपनी रूचि के अनुसार देख सकेंगे और उन पर अपनी राय व्यक्त कर सकेंगे। इसके साथ ही आप स्टिकर द्वारा भी अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं। लोग अपने वीडियो व फोटो को अनेक टूल्स जैसे कि स्टिकर, म्यूजिक या अपनी आवाज़ रिकॉर्ड के माध्यम से और रोचक बना सकते हैं।
रोपोसो भारतीय मिलेनियल्स की आवश्यकतानुसार तैयार किया गया प्लेटफार्म है। बेहद इंटरैक्टिव, बहुत मजेदार और प्रयोग में आसान साथ ही ऐसे फीचर्स से तैयार है जो हर कहानी को एक अनोखे अनुभव में बदल देता है। यह ऐप बिल्कुल टीवी देखने जैसा अनुभव प्रदान करता है। रोपोसो आपके वीडियोज़ व फोटो को ऑटो प्ले व फुल स्क्रीन व्यू का आनंद उठाने में सक्षम करता है। साथ ही सोशल मीडिया की एक बिल्कुल नई दुनिया खोजने में मदद भी करता है।
रोपोसो पर विभिन्न रोचक थीम्स उपलब्ध हैं जिनके अंतर्गत लोगों द्वारा अपलोड की गई हज़ारों वीडियोज़ प्रसारित होंगे। जहां एक ओर ‘गबरु’ थीम के अंतर्गत फिटनेस प्रेमी पुरुषों के लिए वीडियो होंगे वहीं ‘रंगोली’ थीम में महिलाओं के लिए रोचक जानकारी और टिप्स मिलेंगी। मुसाफिर, हाहा टीवी, हंगरी क्या, आदि कई
अन्य चैनल भी हैं। रोपोसो ने जुलाई 2014 में स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखा था। इसकी शुरुआत एक फैशन सोशल नेटवर्क के रूप में हुई थी। चार मिलियन से अधिक लोग रोपोसो पर मौजूद हैं और अब ‘टी.वी.’ रूप में लॉन्च होने के बाद इसके यूज़र बेस में बड़ा इज़ाफ़ा होने का अनुमान है। इस नए लॉन्च पर विचार व्यक्त करते हुए, रोपोसो के सीईओ व सह-संस्थापक मयंक भांगडिया ने कहा कि रोपोसो भारत का प्रमुख व व्यापक अभिव्यक्ति स्टेशन है।
रोपोसो के बारे में
7 मिलियन यूजर्स का आधार रोपोसो को पूरे भारत के कुशल घरेलू विक्रेताओं के लिए एक बेहतरीन व्यापारिक प्लेटफार्म बनाता है। प्रति दिन 15 मिलियन से ज्यादा स्क्रीन व्यूज और 30,00,000 पोस्ट प्रति माह के साथ, इस उपक्रम ने भारतीय डिजिटल क्षेत्र में खुद को एक उत्कृष्ट कंपनी के रूप में स्थापित किया है। रेलेवेंट ई-सॉल्यूशंस, जिसका मुख्यालय गुड़गांव में है का यह एक ब्रांड है। रोपोसो आईआईटी दिल्ली के तीन पूर्व छात्रों मयंक भंगड़िया, अविनाश सक्सेना और कौशल शुभांक के द्वारा निर्मित स्टार्टअप है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो