उम्मीद 2021 - 'हर मैदान फतह करेगी महिला शक्ति'
- घर से लेकर सेना और अर्थव्यवस्था तक होगा महिला शक्ति का प्रभाव
- सदी के नए दशक में महिलाएं बदलाव की नई इबारत लिखेंगी।

सदी के नए दशक में महिलाएं बदलाव की नई इबारत लिखेंगी। उनमें परिवर्तन लाने की ताकत है। पिछले दशकों में यह साबित हुआ है कि बिना उनके देश 100 फीसदी आगे नहीं बढ़ सकता। कोविडकाल में उन्होंने जिस साहस, रचनात्मकता व उद्यमिता का परिचय दिया है, उससे लगता है कि 2021 में उनका प्रदर्शन और ज्यादा मजबूत व आत्मविश्वास से भरा होगा।
इन पर रहेगी 2021 में नजर...
सारा अल अमीरी -
वे यूएई के होप मार्स प्रोब का चेहरा हैं। जुलाई में उन्होंने इस मिशन को लांच कराया था। फरवरी 2021 में यह प्रोब मंगल ग्रह पहुंचेगा। ऐसे में फिर दुनिया की नजरें सारा पर होंगी।
एंजेला मर्केल -
जर्मनी की चांसलर एंजेला का कार्यकाल 2021 में पूरा होगा। सितंबर में जर्मनी में चुनाव होंगे। अब कौन जर्मनी का चांसलर होगा? इस पर नजर रहेगी। वे 2005 से चांसलर हैं।
निर्मला सीतारमण -
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया है कि इस बार वे ऐसा बजट तैयार कर रही हैं जो कभी नहीं आया होगा। वे कैसी रियायतें और योजनाएं लेकर आती हैं। इस पर नजर रहेगी।
कमला हैरिस-
अमरीका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बीमारों की सेवा, घरेलू ङ्क्षहसा से उबरने के लिए पेड लीव की बात कही थी। वे इस दिशा में 2021 में क्या कदम उठाएंगी इस पर नजर रहेगी।
संकटमोचक महिलाएं -
महिलाओं ने साबित किया है कि वे संकटमोचक हैं। कोविड 19 के दौरान बेहतरीन काम के लिए जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न का नाम सबसे आगे रहा। केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को टॉप थिंकर 2020 में पहले स्थान पर रखा गया था। कोविडकाल में उनके कामों की तारीफ की गई। महिलाओं की इस मैनेजमेंट स्किल का लोहा पूरी दुनिया ने माना और उसे सराहा भी।
2030 में बनेंगी जॉब क्रिएटर -
उद्यमिता में महिलाएं -
150-170 मिलियन नौकरियां पैदा कर सकती हैं। जो कि 2030 तक पूरी कामकाजी उम्र की आबादी के लिए आवश्यक नई नौकरियों के 25 फीसदी से अधिक है। बैन एंड कंपनी और गूगल की रिपोर्ट में खुलासा किया गया।
नए दशक में छुएंगी चांद को -
नए दशक में चांद की धरती पर पहली बार महिला कदम रखेगी। 2024 में नासा महिला को भी चांद पर भेजेगा। नासा के इस मून मिशन का नाम आर्टेमिस है। इसके लिए 18 अंतरिक्षयात्रियों के नामों की घोषणा की गई है जिसमें आधी महिलाएं हैं।
शक्ति के ललाट पर होगा कामयाबी का 'टीका' -
कोरोना की वैक्सीन बनाने में महिलाएं आगे रही हैं। उन्होंने इस क्षेत्र में खुद को साबित कर दिखाया है। एमआरएनए से वैक्सीन बनाने का काम हंगरी की कैटलिन कारिको, मॉडर्ना की वैक्सीन में लीजा ए जैक्सन और नोवावैक्स में गुजरात की नीता पटेल का योगदान रहा है। कहा जा रहा है कि 2०21 के बाद इस क्षेत्र में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ जाएगा।
महिला सैनिकों का पहला बैच -
मार्च 2021 तक सेना में महिलाओं का पहला बैच शुरू होने की संभावना है। इनको सेना के कॉप्र्स ऑफ मिलिट्री पुलिस में कमीशन दिया जाएगा। इनके प्रशिक्षण की अवधि पुरुष सैनिकों के समान ही है, जो 61 सप्ताह है।
विवाह की उम्र 21 साल हो सकती है-
केंद्र सरकार लड़कियों की वैवाहिक आयु को 21 वर्ष करने पर विचार कर रही है। मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सरकार बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 में विवाह आयु, सजा व जुर्माना आदि पर काम कर रही है।
वर्कफोर्स में होंगी 30 फीसदी तक-
स रकार की ओर से संकेत दिए गए कि 2021 में वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इसे कम से कम 30 फीसदी तक ले जाने की नीति पर काम हो रहा है। अगर ऐसा होता है तो राष्ट्रीय आय में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
वे चेहरे जो अचानक उभरे -
बिलकिस बानो-
82 बरस की उम्र में बिलकिस बानो, शाहीन बाग की दादियों में से थीं, जो सीएए और एनआरसी का शांतिपूर्ण तरीके से शाहीन बाग में विरोध कर रही थीं। टाइम मैगजीन में भी छाईं।
फैंग-फैंग -
चीन की लेखिका फैंग फैंग वुहान डायरी से चर्चा में आईं। उन्होंने डायरी में वुहान से फैले कोरोना वायरस की दबी हुई तहें खोलीं। सरकार ने उन्हें राष्ट्रविरोधी करार दिया गया।
रोशनी नाडर मल्होत्रा-
एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर की बेटी और कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनकी कुल संपत्ति 54850 करोड़ रुपए है।
लॉरेन गार्डनर-
अमरीका की लॉरेन गार्डनर ने उस टीम की अगुवाई की थी, जिसने कोविड-19 संक्रमण के आंकड़े जुटाने वाला कोविड ट्रैकर बनाया था। यह सबसे प्रामाणिक स्रोत माना गया।
अब पाइए अपने शहर ( New Delhi News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज