scriptक्वाांटम मेकैनिक्स में अपूर्व योगदान से खुला तकनीक का नया रास्ता | Unparalleled contribution to quantum mechanics opens new path to techn | Patrika News
नई दिल्ली

क्वाांटम मेकैनिक्स में अपूर्व योगदान से खुला तकनीक का नया रास्ता

जय विज्ञान : एलेन एस्पेक्ट, जॉन क्लॉजर और एंटोन जिलिंगर को भौतिक शास्त्र का नोबेल, उलझे हुए फोटोन और बेल असमानता को स्थापित करने में मिली मदद

नई दिल्लीOct 04, 2022 / 11:49 pm

ANUJ SHARMA

क्वाांटम मेकैनिक्स में अपूर्व योगदान से खुला तकनीक का नया रास्ता

क्वाांटम मेकैनिक्स में अपूर्व योगदान से खुला तकनीक का नया रास्ता

स्टॉकहोम. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को क्वाांटम मेकैनिक्स में अपूर्व योगदान के लिए एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ. क्लॉजर और एंटोन जिलिंगर को भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की।

स्वीडिश एकेडमी के महासचिव हैंस एल्लेग्रेन ने स्टॉकहोम के कैरोलिस्का इंस्टीट्यूट में विजेताओं की घोषणा की। एकेडमी ने अपने बयान में कहा, फिजिक्स में 2022 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले तीन वैज्ञानिकों ने उलझे हुए क्वांटम स्टेट्स का इस्तेमाल करते हुए अपूर्व प्रयोग किए। क्वांटम स्टेट्स में दो पार्टिकल्स अलग होने पर भी एक यूनिट की तरह व्यवहार करते हैं। वैज्ञानिकों के नतीजों ने क्वांटम सूचना पर आधारित नई तकनीक का रास्ता साफ कर दिया। चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार सोमवार को स्वीडिश वैज्ञानिक स्वांते पाबो को देने की घोषणा की गई थी। उन्हें मानव के क्रमिक विकास पर शोध के लिए यह पुरस्कार दिया गया। रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार को की जाएगी।
तीनों वैज्ञानिक अलग-अलग देश से

एलेन एस्पेक्ट पेरिस और स्केले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। जॉन एफ. क्लॉजर अमरीकी रिसर्चर और प्रोफेसर हैं, जबकि एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया की विएना यूनिवर्सिटी में फिजिक्स के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट और रिसर्चर हैं। तीनों वैज्ञानिकों ने उलझे हुए क्वॉंटम स्टेट्स पर बेहद महत्त्वपूर्ण प्रयोग किए। इससे उलझे हुए फोटोन, बेल असमानता को स्थापित करने और क्वांटम इंफोर्मेशन की शुरुआत करने में मदद मिली।
पिछले साल भी तीन ने किया था साझा

भौतिक विज्ञान के लिए 2021 में भी तीन वैज्ञानिकों स्यूकुरो मानेबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें पुरस्कार प्रकृति की जटिल ताकतों को समझने के कार्य के लिए दिया गया था। इस खोज से जलवायु परिवर्तन को समझने में सहायता मिली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो