script

चुनावी माहौल में सुरीली तान, रैलियों पर लगी रोक तो गानों से जनता को लुभाने में जुटे राजनीतिक दल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 18, 2022 05:53:02 pm

Submitted by:

Navneet Mishra

उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच गानों से भी चुनावी लड़ाई लड़ी जा रही है। दोनों दलों ने कई वीडियो सांग जारी कर एक दूसरे पर बढ़त बनाने की कोशिश की है। कई फिल्मी सितारों के पार्टी से जुड़े होने का भाजपा को लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।
 

manoj_tiwari_song.jpg

यूपी में राजनीतिक दलों के बीच छिड़ी गानों की लड़ाई

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना के कारण इस बार रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई तो राजनीतिक दलों ने डिजिटल वॉर में ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सबसे तेज गानों की लड़ाई देखने को मिल रही है। हालांकि, मनोज तिवारी, रविकिशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे सितारों के पार्टी में होने से भाजपा को गानों के जरिए डिजिटल लड़ाई में बढ़त मिल रही है।

भाजपा सांसद रविकिशन ने ‘यूपी में सब बा’ वीडियो सांग से मोदी-योगी सरकार का पूरा रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। इस गाने के जरिए यूपी में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनकी रोचक अंदाज में जानकारी दी गई है। इस बीच बिहार की सिंगर नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा गाना गाकर रविकिशन के गाने को चुनौती दी है, जिसे विपक्षी दलों के लोग वायरल करने में जुटे हैं।

गानों से मंदिर निर्माण भुना रहे
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने कई गाने बनाए हैं, जिसमें राम मंदिर निर्माण को भुनाने की कोशिश दिख रही है। जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे- इस बोल के साथ कन्हैयालाल का गाया यह गाना भी वायरल है। इस गाने में अयोध्या, काशी के बाद मथुरा की बारी आने का संदेश दिया गया है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है- बोल से गाना तैयार किया है। यह गाना भी वायरल है।
सपा के गानों में जनता का दर्द

समाजवादी पार्टी से जुड़े कई गायकों ने पार्टी के लिए चुनावी गीत बनाए हैं। समाजवादी पार्टी के गानों में पांच साल में जनता की बदहाली, किसान-जवान और हर वर्ग के सरकार से त्रस्त होने की बात कही है। सपा के गानों में जनता से योगी सरकार को इस बार सत्ता से हटाने की अपील की जा रही है।
प्रमुख चुनावी गारे


यूपी में सब बा…

यूपी में का बा…..
“जनता पुकारती है अखिलेश आइए..
खुशहालियों, विकास का सूरज उगाइए…”

“बोल रहा यूपी अबकी, परिणाम बदलने वाला है”
“जनता अब मानत बा अखिलेश के”
भाजपा के चुनावी गाने

“जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे
दुनिया में फिर से हम भगवा लहराएंगे”


“गद्दारों के सीने में चोट करेंगे
जो राष्ट्रवादी हैं योगी को ही सपोर्ट करेंगे”

“भ्रष्टाचार, गुंडई छोड़ा
बाबा नहीं बख्सने वाला”

ट्रेंडिंग वीडियो