वल्लभ ने बताया बाजार से क्यों गायब हुए पिंक कलर के 2 हजार के नोट
नई दिल्लीPublished: Nov 08, 2022 07:10:07 pm
Demonetisation: देश में नोटबंदी को छह साल पूरे हो गए। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बाजार से 2 हजार रुपए के नोट गायब होने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बाजार में पिछले छह महीने से पिंक कलर का यह नोट दिखाई नहीं दे रहा है। यह नोट अब ब्लैक मनी रखने वालों के पास पहुंच गए हैं।


Congress: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पत्रकारों से कहा कि बाजार से पिंक कलर का 2 हजार रुपए का नोट पिछले छह महीने से दिखाई नहीं दे रहा है। यह नोट ब्लैक मनी रखने वालों के पास पहुंच गया है। वल्लभ ने आरबीआई के रेकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि ब्लैकमनी के रूप में 2 हजार करोड़ के 214 करोड़ नोट जमा हुए हैं। इनका मूल्य 4.25 लाख करोड़ रुपए हैं। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर, 2016 के शब्द याद होंगे, रूह कांप जाती हैं। भारत की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने की छठी बरसी है। नोटबंदी की नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को नष्ट करने की बरसी है। आज केन्द्र सरकार का कोई मंत्री नोटबंदी का नाम ही लेता है। उन्होंने सवाल किया कि यह है कि क्या सिर्फ सस्ती वाहवाही हासिल करने के लिए ये कदम उठाए गए थे। सरकार कहती है कि आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है। लेकिन जम्मू-कश्मीर का उदाहरण सबके सामने है। सरकार के अनुसार 2021 में 150 आतंकी घटनाएं थी, जो 2022 में बढक़र 225 हो गई। उन्होंने 2 हजार रुपए के नोट पर मोदी सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।