scriptWomen honored with International Women's Day Awards 2023 | Delhi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार 2023 से महिलाओं को किया गया सम्मानित, जानें किन्हें मिले अवार्ड? | Patrika News

Delhi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार 2023 से महिलाओं को किया गया सम्मानित, जानें किन्हें मिले अवार्ड?

locationनई दिल्लीPublished: Mar 11, 2023 10:13:09 pm

Submitted by:

Rahul Manav

दिल्ली महिला आयोग द्वारा शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार 2023 समारोह में सेना, खेल, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों की महिला अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस साल दिल्ली महिला आयोग की तरफ से 90 पुरस्कार दिए गए। सम्मानित किया गया। दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Delhi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार 2023 से महिलाओं को किया गया सम्मानित, जानें किन्हें मिले अवार्ड?
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार’ से महिलाओं को सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार 2023 समारोह में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल, दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय, समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, कनाडा की कार्यवाहक उच्चायुक्त अमांडा स्ट्रोहन, विशेष सेवा मेडल (वीएसएम) से सम्मानित एयर मार्शल आरती सरीन, डीडीजी बीआरओ ब्रिगेडियर आशीष गंभीर व जॉर्ज पी चेरियन, एडीजी भारतीय तटरक्षक आईजी नीरज तिवारी, एडीजी एनसीसी मेजर जनरल एस.पी. विश्वासराव, बीएसएफ के आईजी डेविड लालरिनसांगा और दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल उपस्थित रहीं। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, बीआरओ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, भारतीय तटरक्षक और दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों को भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सम्मानित किया गया। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार आयोग द्वारा वर्ष 2016 में उन प्रेरणादायक लोगों, पुरुषों और महिलाओं दोनों को सम्मानित करने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार’ की स्थापना की गई। जिन्होंने महिलाओं और लड़कियों के लिए अथक काम किया है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.