scriptदुबई में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग, टूटेगा सेंट्रल पार्क टावर का रेकॉर्ड | World's tallest residential building to be built in Dubai, breaking re | Patrika News

दुबई में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग, टूटेगा सेंट्रल पार्क टावर का रेकॉर्ड

locationनई दिल्लीPublished: Nov 24, 2022 11:10:11 pm

Submitted by:

ANUJ SHARMA

गगनचुंबी : दो कंपनियां मिलकर करेंगी निर्माण, टावर में होंगे 100 फ्लोर

दुबई में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग, टूटेगा सेंट्रल पार्क टावर का रेकॉर्ड

दुबई में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी बिल्डिंग, टूटेगा सेंट्रल पार्क टावर का रेकॉर्ड

दुबई. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के बाद दुबई में अब सबसे ऊंची रिहायशी इमारत बनने वाली है। बुर्ज बिंघाट्टी जेकब रेजिडेंस नाम की यह गगनचुंबी इमारत अमीराती प्रॉपर्टी डेवलपमेंट कंपनी बिंघाट्टी और घड़ी बनाने वाली कंपनी जेकब मिलकर बनाएंगी। कंपनियों ने इमारत की डिजाइन को सार्वजनिक करते हुए संयुक्त बयान में बताया कि इस टावर में 100 फ्लोर होंगे। दुनिया की मौजूदा सबसे लंबी रिहायशी इमारत से इसमें दो मंजिल ज्यादा होंगी।न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल मैनहैटन (अमरीका) में 57 स्ट्रीट पर सेंट्रल पार्क टावर दुनिया की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत है। यह 1550 फीट ऊंची है। दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग का रेकॉर्ड बुर्ज खलीफा के नाम है। इसकी ऊंचाई 2,720 फीट है, लेकिन यह पूरी तरह रिहायशी नहीं है।
क्या-क्या होगा

दुबई में बनने वाली इमारत के ऊपरी हिस्से पर हीरे के आकार की आकृति होगी। इसमें एक्सक्लूसिव प्राइवेट क्लब बनाने की भी योजना है, जिसमें इनफिनिटी पूल और लाउंज एरिया होगा। इसके टॉप फ्लोर पर पांच पेंटहाउस भी बनेंगे।
बिजनेस बे के बीच

यह इमारत बिजनेस बे के बीचों-बीच बनेगी। यह दुबई की फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट है। इमारत का निर्माण कब शुरू होगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो