24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 03 सितंबर 2018 : मेष राशि के जातक आज अपनी वाणी पर संयम रखें, विवाद हो सकता है

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Sep 02, 2018

rashifal

आज का राशिफल 03 सितंबर 2018 : मेष राशि के जातक आज अपनी वाणी पर संयम रखें, विवाद हो सकता है

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कार्मों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

वृषभ राशि: घर गृहस्ती की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांती की तालाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि: दुसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय देंवे। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

कर्क राशि: अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

सिंह राशि: दिन उपयुक्त है, दुसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आप को लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीती में नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

तुला राशि: क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करेंं।

वृश्चिक राशि: अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

धनु राशि: व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दुसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।

मकर राशि: दुसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकेगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

कुंभ राशि: अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

मीन राशि: पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।