Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर पीड़ित के लिए बड़ी खबर! CM साय ने मरीजों को 10 लाख रुपए की दी स्वीकृत..

CG News: जशपुरनगर जिले में संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रहे हैं। अपने शुरूआती राजनैतिक जीवन से मुख्यमंत्री बनने तक के सफर में मुख्यमंत्री लोगों को बेहतर इलाज मिले इसके लिए हमेशा सक्रिय रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने इसी संवेदनशीलता परिचय देते हुए कैंसर से पीड़ित मंशूर खान के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 10 लाख की राशि की स्वीकृत दी है।

यह भी पढ़ें: CG News: भगवान राम और माता सीता ने किया नौका विहार, देखें अद्भुत तस्वीरें…

CG News: आर्थिक सहायता..

होटल का व्यवसाय कर अपना जीवन गुजर-बसर करने वाले जशपुर के मंसूर खान को जब पता चला की उन्हें कैंसर है तो उसके जीवन में संकट आ गया। उन्होंने अपना ईलाज वेल्लोर में कराया। अभी उनका उपचार बालको मेडिकल सेंटर रायपुर में चल रहा है। उन्होंने बताया की उनके उपचार में अब तक 20 लाख रुपए तक खर्च हो चुका है। सामान्य परिवार में आने वाले मंशूर के लिए घर का खर्च चलाने के साथ ही अपना ईलाज करना बहुत मुश्किल होता जा रहा था। घर की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी।

ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन दिया। कैंप कार्यालय ने इस पर पहल करते हुए समन्वय स्थापित किया। मुयमंत्री साय ने उनके आवेदन पर ईलाज हेतु 10 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति दी है। मंशूर खान और उनके परिवार के लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस कठिन परिस्थिति में मिली मदद उनके लिए एक बड़ा सहारा बनेगा।


बड़ी खबरें

View All

समाचार

ट्रेंडिंग