झाबुआ

कांग्रेस के मनसूबों पर एक बार फिर फेरना है पानी : पटेल

भाजपा ने जो काम 60 सालों में नहीं हुआ उसे करके लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया है

झाबुआJun 07, 2018 / 05:23 pm

अर्जुन रिछारिया

कांग्रेस के मनसूबों पर एक बार फिर फेरना है पानी : पटेल

झाबुआ. कांग्रेस पार्टी के 60 साल के राज्य में प्रदेश में हुए विकास एवं भाजपा के राज में हुए विकास की तुलना की जाए तो भाजपा ने जो काम 60 सालों में नहीं हुआ उसे करके लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया है । उक्त बात प्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह पटेल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चे के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, पदाधिकारियों की बैठक में संबोधित करते हुए व्यक्त की। अजजा मोर्चे की जिला स्तरीय बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर सेठिया,मोर्चे के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह सोलंकी, स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक कल्याणसिंह डामोर, मोर्चे के प्रदेश महामंत्री राजू डामोर उपस्थित थे ।
पटेल ने विकास यात्रा के दौरान मोर्चे के पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के मनसूबों को फिर से एक बार पानी फेरना है तथा भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों के बारे में जनजन तक जानकारी देकर कांग्रेस के भ्रमित करने वाले प्रचार का तोड़ करते हुए आम लोगों को वास्तविकता से परिचित करना है ।उन्होंने मोर्चे के पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव को लेकर अपने अपने क्षेत्र में सक्रियता से काम में जुट जाएं। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर सेठिया ने अनुसूचित जनजाति मोर्चे को भाजपा संगठन का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए कहा कि अजजा मोर्चा की पैठ ग्रामों में घर-घर तक इस अंचल में है और मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे मनोवेग से आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक पार्टी के आधार को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जुट जाएं।
उन्होंने भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाने तथा कांग्रेस पार्टी के भ्रामक प्रचार का मुहतोड़ जवाब देने के लिए आग्रह किया तथा जनता से सीधे संवाद स्थापित करके भाजपा सरकार की योजनाओं कार्यक्रमों के बारे में जनता मे व्याप्त भ्रम को दूर करके हितग्राहीमूलक योजनाओं से लोगों के लाभंावित होने की जानकारी देने की बात कहीं । मोर्चे की जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सोलंकी ने स्वागत भाषण देते हुए मोर्चेके सभी 17 मंडलों में किए जा रहे कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस बार फिर से हम प्रचंड मतों से भाजपा की जीत दर्ज कराने में कोई कसर बाकी नही रखेंगे। उन्होंने जिले में मंडल स्तर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकारीणी के सदस्यों के गठन के बारे में भी विस्तार से बताया ।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.