scriptCHURU NEWS- राष्ट्रीय खेल हॉकी को बाय-बाय, बास्केटबाल, फुटबाल तथा एथलेटिक्स शामिल, हॉकी खिलाड़ी हताश | Bye-bye to national game hockey, basketball, football and athletics in | Patrika News
ख़बरें सुनें

CHURU NEWS- राष्ट्रीय खेल हॉकी को बाय-बाय, बास्केटबाल, फुटबाल तथा एथलेटिक्स शामिल, हॉकी खिलाड़ी हताश

चूरू. सुजानगढ़. राष्ट्रीय खेल हॉकी को ग्रामीण में हाय कहने के बाद अब शहरी ओलम्पिक में बाय-बाय कह दिया है जबकि राज्य खेल बास्केटबाल को शहरी ओलम्पिक में शामिल किया गया है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक की सफलता से उत्साहित राज्य सरकार ने शहरी ओलम्पिक में खेलो की संख्या बढ़ाई है। अगले साल 26 जनवरी से प्रस्तावित शहरी ओलम्पिक में राज्य खेल बास्केटबाल, फुटबाल तथा एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। ग्रामीण ओलम्पिक में शामिल रहे राष्ट्रीय खेल हॉकी को शहरी ओलम्पिक से हटाया दिया गया है।

Jan 09, 2023 / 12:54 pm

Vijay

CHURU NEWS- राष्ट्रीय खेल हॉकी को बाय-बाय, बास्केटबाल, फुटबाल तथा एथलेटिक्स शामिल, हॉकी खिलाड़ी हताश

CHURU NEWS- राष्ट्रीय खेल हॉकी को बाय-बाय, बास्केटबाल, फुटबाल तथा एथलेटिक्स शामिल, हॉकी खिलाड़ी हताश

शहरी ओलम्पिक प्रतियोगिता 26 से 31 जनवरी तक खेली जाएगी: लेकिन हॉकी खिलाड़ी हो गए हताश
इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 16 फरवरी तक होगी
चूरू. सुजानगढ़. राष्ट्रीय खेल हॉकी को ग्रामीण में हाय कहने के बाद अब शहरी ओलम्पिक में बाय-बाय कह दिया है जबकि राज्य खेल बास्केटबाल को शहरी ओलम्पिक में शामिल किया गया है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक की सफलता से उत्साहित राज्य सरकार ने शहरी ओलम्पिक में खेलो की संख्या बढ़ाई है। अगले साल 26 जनवरी से प्रस्तावित शहरी ओलम्पिक में राज्य खेल बास्केटबाल, फुटबाल तथा एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। ग्रामीण ओलम्पिक में शामिल रहे राष्ट्रीय खेल हॉकी को शहरी ओलम्पिक से हटाया दिया गया है। शहरी ओलम्पिक का चूरू जिले के 410 वार्ड, 8 नगरपालिका व दो नगरपरिषदो में आयोजन होना प्रस्तावित है। नागरिक निकाय प्रतियोगिता 26 से 31 जनवरी तक खेली जाएगी। इसके बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 16 फरवरी तक राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होगी। इसके लिए राज ओलम्पिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।
प्रतियोगिता के आयोजन, खेल मैदान चिन्हित करने आदि के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियो एवं पीटीआई को जिम्मेदारी दी गई है। शहरी ओलम्पिक के आयोजन के लिए जिला स्तर एवं नगरीय निकाय स्तर पर कमेटी का गठन किया जाना है। जिला कमेटी में कलक्टर एवं नगरीय निकाय स्तरीय कमेटी में सम्बिन्धत एसडीएम संयोजक होंगे। शहरी ओलम्पिक में भाग लेने के लिए निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन व्यक्तिगत या टीम का पंजीयन कराना आवश्यक होगा। पंजीयन के लिए जन आधार जरूरी है।
वार्ड अनुसार बजट
प्रतिस्पर्धाओ के लिए वार्ड अनुसार 30 हजार रुपए का बजट रहेगा। इनमें 9 हजार रुपए प्रतियोगिताओ के लिए रखे है। 6 हजार रुपए खेल सामग्री व 15 हजार रुपए अन्य सुविधाओ पर खर्च किए जाऐंगे। जिला स्तर पर साढ़े 7 लाख रुपए बजट रखा है। जिनमें 40 हजार रुपए आयोजन, 10 हजार रुपए खेल सामग्री, 5 लाख रुपए भोजन व आवास ओर 2 लाख रुपए अन्य सुविधाओ पर खर्च किए जाऐंगे।
ये होंगे खेल
शहरी ओलम्पिक में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो, बॉलीबाल, एथलेटिक्स, फुटबाल तथा बास्केटबाल खेल को शामिल किया गया है। इनमें से फुटबाल केवल बालक वर्ग तथा खो-खो प्रतियोगिता केवल बालिका वर्ग की होगी जबकि शेष खेलो में बालक व बालिका दोनो शामिल हो सकेंगे। एथलेटिक्स में सिफ 100, 200 तथा 400 मीटर की दौड़ आयोजित की
जाएगी। गौरतलब रहे कि ग्रामीण ओलम्पिक में टेनिस बाल क्रिकेट, हॉकी, खो-खो, कबड्डी, बॉलीबाल व शूङ्क्षटग वॉलीबाल शामिल थे। इनमे से खो-खो केवल लड़कियो के लिए तथा शूङ्क्षटग बॉलीबाल प्रतियोगिता केवल लड़को के लिए रखी गई है।
कमेटी में यह होंगे सदस्य
नगरीय निकास स्तरीय कमेटी में ईओ नगर पालिका, डीएसपी, बीसीएमओ, सीबीईओ, जिला खेल अधिकारी का प्रतिनिधि व लेखा शाखा का प्रतिनिधि सदस्य होंगे। जबकि जिला स्तरीय कमेटी में सीईओ जिला परिषद, सीडीईओ आदि सदस्य होंगे।
छात्राओं ने हॉकी में नाम कमाया
सुजानगढ़ के मलसीसर गांव के छात्र-छात्राओ ने राष्ट्रीय खेल हॉकी में प्रदेश व देश में खेलकर नाम कमाया लेकिन शहरी ओलम्पिक में हॉकी को बाहर करने से इनको निराशा हुई है। मलसीसर की छात्राओ ने सन् 2018 में प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान, सन् 2022 प्रदेश स्तर पर 17 वर्ष में दूसरा स्थान, नेहरू युवा केन्द्र के हॉकी आयोजन में वर्ष 2022 में छात्रा खिलाडिय़ो ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान, सन् 2021 में वर्ष 19 व 17 छात्र वर्ग में जिला विजेता रहे जबकि ग्रामीण छात्रा पूनम खिलेरी व ङ्क्षप्रयका गंगवाल ने वर्ष 2019 में रांची में हुई राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। कबड्डी के बालक वर्ग में 12, बालिका वर्ग में 12, टेनिस बॉल क्रिकेट के बालक व बालिका वर्ग में 14-14, खो-खो बालिका वर्ग में 12, वॉलीबॉल बालक व बालिका वर्ग में 8-8, एथलेटिक्स में दोनो वर्गाे में 3-3, फुटबॉल के दोनो वर्गाे में 18-18, बास्केटबॉल के दोनो वर्गाे में 12-12 खिलाड़ी भाग लेंगे।
हॉकी को इन खेलों से हटाना दुखद
जब हॉकी राष्ट्रीय खेल घोषित है तो उसे शहरी ओलम्पिक आयोजन से हटाना दुखद व चिन्ताजनक है। प्राचीन भारत की पहचान हॉकी है। ध्यानचन्द हमारे प्रेरक है। मैं चार वर्ष से खेल रही हूं ओर जिला स्तर पर 3 बार विजेता रही हूं। आगे भी खेलूंगी।
पायल बीदावत, हॉकी खिलाड़ी छात्रा मलसीसर
चार वर्ष से निरन्तर हॉकी का प्रशिक्षण लेकर चूरू जिले का प्रदेश में नाम रोशन किया है। राज्य सरकारर ने शहरी ओलम्पिक से हॉकी हटाकर खिलाडिय़ो के साथ अन्याय व उपेक्षा की है जो विचारणीय है। सरकार को पुनर्विचार कर शामिल करना चाहिए।
प्रियंका गंगाणी, हॉकी खिलाड़ी छात्रा, मलसीसर

Home / News Bulletin / CHURU NEWS- राष्ट्रीय खेल हॉकी को बाय-बाय, बास्केटबाल, फुटबाल तथा एथलेटिक्स शामिल, हॉकी खिलाड़ी हताश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो