script40 लाख के सोने के जेवर पहनकर जा रहा मुंबई का केबल ऑपरेटर पकड़ाया | man wear 40 lakh rupees jewellery caught in dewas | Patrika News
देवास

40 लाख के सोने के जेवर पहनकर जा रहा मुंबई का केबल ऑपरेटर पकड़ाया

बायपास चौराहा पर अफसरों की आंखें उस वक्त चकाचौंध हो गई, जब कार में सोने से लदा व्यक्ति नजर आया।

देवासOct 31, 2018 / 01:10 pm

हुसैन अली

jewellery

40 लाख के सोने के जेवर पहनकर जा रहा मुंबई का केबल ऑपरेटर पकड़ाया

देवास. बायपास चौराहा पर मंगलवार को अफसरों की आंखें उस वक्त चकाचौंध हो गई, जब कार में सोने से लदा व्यक्ति नजर आया। फ्लाइंग स्क्वॉड ने आचार संहिता के चलते मुंबई निवासी लुईस पाल चोकर को पकड़ा, जो चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, घड़ी सहित अन्य सोने के आभूषण पहने था। लुईस का कहना था कि वह केबल टीवी ऑपरेटर है। अपने वाहन (एमचए 02, सीएम 6465) से झांसी से मुंबई जा रहा था। टीम उसे जेवरों की जांच के लिए स्थानीय ज्वेलर के पास लेकर पहुंची। सोने की कीमत 40 लाख रुपए आंकी गई। टीम ने आभूषणों को जब्त कर कोषालय में जमा करा दिया है। वहीं संबंधित व्यक्ति ने बिल पेश किए जाने के लिए एक दिन का समय लिया है। नायब तहसीलदार पूनम तोमर ने बताया वह दस दिन के किसी आयोजन में शामिल होने गया था, वहीं से लौट रहा है। वह 20 साल से सोने के गहने पहन रहा है।
सराफा व्यापारियों ने बताया 22 कैरेट सोना

इधर, टीम जब उसे लेकर स्थानीय व्यापारियों के पास पहुंची। जहां उसके सोने के ज्वेलरी की जांच कराई गई। 22 कैरेट सोना निकला। जिसका वजन 1539.230 ग्राम और मूल्य 40 लाख रुपए आंका गया। टीम ने आयकर विभाग को भी जानकारी दे दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो