scriptनपा की कार्यप्रणाली से अब पार्षद भी नाराज, बोले- करेंगे तालाबंदी | Patrika News
समाचार

नपा की कार्यप्रणाली से अब पार्षद भी नाराज, बोले- करेंगे तालाबंदी

विकास तो दूर सफाई व्यवस्था भी हुई बेपटरी, पक्ष और विपक्ष के पार्षद हुए लामबंद टीकमगढ़. नगर की सफाई व्यवस्था से जहां आमजन परेशान है तो अब पार्षद भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट दिखाई दे रहे है। ऐसे में पार्षदों ने अब नगर पालिका की तालाबंदी करने तक की बात कही है। नगर […]

टीकमगढ़May 25, 2024 / 12:45 pm

anil rawat

टीकमगढ़। इंदिरा कॉलोनी में नाली की सफाई न होने से सड़क पर बहता पानी।

टीकमगढ़। इंदिरा कॉलोनी में नाली की सफाई न होने से सड़क पर बहता पानी।

विकास तो दूर सफाई व्यवस्था भी हुई बेपटरी, पक्ष और विपक्ष के पार्षद हुए लामबंद

टीकमगढ़. नगर की सफाई व्यवस्था से जहां आमजन परेशान है तो अब पार्षद भी नगर पालिका की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट दिखाई दे रहे है। ऐसे में पार्षदों ने अब नगर पालिका की तालाबंदी करने तक की बात कही है। नगर की सफाई व्यवस्था के लिए बनाए गए नपा के ग्रुप में पिछले कुछ दिनों से लगातार पार्षद सीएमओ और अध्यक्ष को निशाने पर ले रहे है तो अध्यक्ष ने भी पार्षदों की समस्या को जायज बताते हुए उनका समर्थन करने की बात कही है।
नई नगर पालिका के गठन के बाद सफाई, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी बेपटरी हो हो गई है। कचरा वाहन लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहे है तो महिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। लोगों के मन की नाराजगी अब पार्षद भी समझ गए है और वह भी इसका खुला विरोध करने लगे है। पार्षद भी यह खुल कर मान रहे है कि सफाई कर्मचारी भी उनकी बात नहीं सुन रहे है और सीमएओ को दिए जाने वाले पत्रों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में पार्षदों ने लोकसभा चुनाव के बाद आंदोलन करने एवं नगर पालिका में तालाबंदी करने की बात कही है।
100 बार करने पर भी नहीं हो रहा काम
वार्ड नंबर 17 के भाजपा पार्षद राजीव जैन वर्द्धमान ने अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि नालियां न होने से लोग परेशान है। सफाई के लिए कर्मचारियों को 100 बार कहना पड़ रहा है। सड़कों पर घूम रहे मवेशी और गंदगी में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। काम न होने से अब तो बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अब नगर पालिका में तालाबंदी की जाएगी। जब काम ही नहीं होना है तो नगर पालिका खोलने का क्या औचित्य।
6 फीट की नाली ओवरफ्लो, बारिश में क्या होगा
कांग्रेसी पार्षद एवं पीआईसी प्रतिनिधि फरीद खान का कहना है कि महिनों से नालों की सफाई नहीं हुई है। इंदिरा कॉलोनी का नाला कलेक्ट्रेट बंगला तक जाता है। 6 फीट का यह नाला ओवरफ्लो होकर बह रहा है। 15 दिन बाद बारिश होने पर क्या होगा। लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए परेशान है। एक मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए हलवादार की सील लगवाने पांच दिन से परेशान हो रहे है। कोई सुनने वाला नहीं है। अध्यक्ष और सीएमओ को पत्र दिया है, लेकिन काम नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अब आंदोलन ही रास्ता है।
जनता सब देख रही है, आंदोलन करेंगे
भाजपा पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू का कहना है कि नगर पालिका में क्या चल रहा है, पूरी जनता देख रही है। स्वच्छता हो, पानी हो, विकास काम हो, कुछ नहीं हो रहा है। फंड होने के बाद भी अध्यक्ष और सीएमओ काम नहीं करा पा रहे है। जानबूझ कर नगर विकास के काम प्रभावित किए जा रहे है। पार्षदों के मन में असंतोष है। सभी के साथ बैठ कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। शहर के लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
लिखित पत्र दिया, कोई कार्रवाई नहीं
वहीं कांग्रेसी पार्षद प्रतिनिधि जब्बार खान का कहना है कि अप्रेल-मई के महिनों में हर साल नाली और नालों की सफाई कराई जाती है। सफाई न होने से पिछले वर्ष आधे शहर में पानी भर गया था। इस बार ऐसी स्थिति न बने इसके लिए आवेदन दिया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं है। नपा में किसी की सुनवाई नहीं हो रही है। हम पार्षदों के साथ हर आंदोलन में शामिल है। इस संबंध में सीएमओ गीता मांझी से बात नहीं हो सकी है।
कहते है जिम्मेदार
हम पार्षदों के साथ है। सीएमओ के कारण सभी काम प्रभावित है। बार-बार कहने के बाद भी इनके द्वारा कामों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जनता के हित में हम पार्षदों के साथ है।- अब्दुल गफ्फार, अध्यक्ष नगर पालिका, टीकमगढ़।

Hindi News/ News Bulletin / नपा की कार्यप्रणाली से अब पार्षद भी नाराज, बोले- करेंगे तालाबंदी

ट्रेंडिंग वीडियो