scriptदशहरा मैदान पर ही होगा रावण दहन, तैयारी शुरू | Ravana combustion will happen on Dussehra ground, preparations begin | Patrika News

दशहरा मैदान पर ही होगा रावण दहन, तैयारी शुरू

Published: Oct 01, 2022 01:11:25 am

Submitted by:

Shailendra shirsath

-ंगत वर्ष खेल संकुल प्रोजेक्ट के चलते दशहरा मैदान पर रावण के बना वर्षो पुराना स्ट्रेक्चर तोड़ दिया था

दशहरा मैदान पर ही होगा रावण दहन, तैयारी शुरू

दशहरा मैदान पर ही होगा रावण दहन, तैयारी शुरू

डॉ. आंबेडकर नगर (महू). इस बार भी दशहरा मैदान पर ही रावण दहन किया जाएगा। इसके लिए परिषद ने तैयारी भी शुरू कर दी है। दरअसल, गत वर्ष दिसंबर में दशहरा मैदान की पौने दो एकड़ जमीन पर खेल संकुल का प्रोजेक्ट लगाया गया था। इस दौरान रावण के लिए बना लोहे का स्ट्रेक्चर भी तोड़ दिया गया था। लेकिन वर्तमान में अन्य जगह नहीं मिलने पर दशहरा मैदान पर ही रावण दहन किया जापएगा। हालांकि यहां खेल संकुल का काम भी चल रहा है। अफसरों की माने तो सोमवार तक पूरी जमीन समतल कर दी जाएगी ताकि दशहरे पर यहां आने वाले लोगों को दिक्कत न हो।
करीब 8 साल पहले दशहरा मैदान पर रावण दहन के लिए 51 फीट ऊंचा रावण का लोहे का स्ट्रेक्चर तैयार किया गया था। जिसे गत वर्ष परिषद द्वारा तोड़ दिया गया था। दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष अश्विन अग्रवाल ने बताया कि परिषद द्वारा दशहरा मैदान पर बना लोहे का स्टे्रक्चर तोड़ दिया गया है। इसलिए इसबार प्राथमिक स्कूल में बांस का 51 फीट ऊंचा रावण तैयार किया जा रहा है। जिसमें 4 अक्टूबर की शाम को दशहरा मैदान पर रखा जाएगा। दशहरे के लिए आकर्षक आतिशबाजी के बाद रावण दहन कार्यकम होगा। अश्विन ने बताया कि कोविड के पहले तक रामलीला भी आयोजित की जाती थी। लेकिन कोविड के बाद फिलहाल बंद है। इस बार भी रामलीला नहीं होगी।
परिषद शुरू की तैयारी
दशहरा मैदान पर खेल संकुल ने आकार लेना शुरू कर दिया है। यहां जमीन समतल करने के लिए 2 से 3 फीट गड्ढ़ा किया गया था ताकि लेवलिंग की जा सके। वर्तमान में पूरे मैदान पर कचरा और गड्ढ़े बने हंै। परिषद कार्यालय अधीक्षक सतीश अग्रवाल ने बताया कि हमेशा की तरह की इस बार भी दशहरा मैदान पर ही रावण का दहन किया जाएगा। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। फिलहाल लाइटिंग लगाई जा रही है। इसके साथ ही सोमवार यहां जमीन समतल कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो