scriptसांवेर: जन्मोत्सव में प्रभु नाकरण और विवाह की धूम, निकली शाही बरात | Saanwer: The celebration of Lord Nakaran and marriage in the birth ann | Patrika News

सांवेर: जन्मोत्सव में प्रभु नाकरण और विवाह की धूम, निकली शाही बरात

Published: May 10, 2022 11:57:58 pm

Submitted by:

Shailendra shirsath

अंजनश्लाका प्रतिष्ठा: आज आदिनाथ दीक्षा कल्याणक का वरघोड़ा

सांवेर: जन्मोत्सव में प्रभु नाकरण और विवाह की धूम, निकली शाही बरात

सांवेर: जन्मोत्सव में प्रभु नाकरण और विवाह की धूम, निकली शाही बरात

सांवेर. मंगलवार को अंजनश्लाका प्रतिष्ठा महोत्सव में ऋषभदेव देव के जन्मोत्सव और विवाह उत्सव की धूम रही। पूर्वान्ह में जन्मोत्सव और नामकरण के वृतांतों का सजीव मंचन हुआ, तो दोपहर में विवाहोत्सव के तहत नगर में बारात निकाली गई। अपरान्ह में विवाह की सभी रस्मों का अयोध्याधाम के राजदरबार में मंचन हुआ। बुधवार को ऋषभदेव के दीक्षा कल्याणक का भव्य वरघोड़ा नगर में निकलेगा। गुरुवार को नगर चौरासी अर्थात नगरभोज के साथ सांवेर में जैन समाज द्वारा आयोजित ऐतिहासिक अंजनश्लाका प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हो जाएगा। अंजनश्लाका प्रतिष्ठा महोत्सव में मंगलवार को भी प्रभातिया और से महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। लाभार्थी सूर्यकुमार ओस्तवाल परिवार की ओर से प्रात: नवकारसी के बाद नगर में प्रभु का जन्मोत्सव और मंच पर नामकरण संस्कार का मंचन आचार्यश्री और साध्वी भगवंतों की पावन निश्रा में प्रारंभ हुआ। राज ज्योतिषी निखिल खाबिया ने प्रभु का नामकरण किया। दोपहर बाद प्रभु की बारात आयोजन स्थल से मेन तिराहे तक निकली और वहां से पुन: आयोजन स्थल पहुंची। ढोल-ढमाके और शहनाइयों के साथ निकली बारात में नगर के जैन महिला-पुरुषों के साथ ही प्राचीन मंदिर और उपाश्रय के उद्धारक जैनाचार्य जितरत्नसागर सुरिश्वर महाराज के साथ आचार्य चंद्ररत्नसागर सुरिश्वर महाराज, साध्वी सौम्यवंदना श्रीजी, साध्वी राजिता श्रीजी, निर्मिता श्रीजी, अर्हमव्रता श्रीजी और अन्य श्रमण-श्रमणियां भी शामिल हुईं। आयोजन में मंगलवार को भगवान आदिनाथ के विवाह वृतांत में राजेश जैन प्रभु के सास-ससुर की भूमिका में नजर आए। मंगलवार को ही प्रभुजी का राज्याभिषेक भी हुआ। मंगलवार के दोपहर के साधर्मिक स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी स्व गोपाल, महेश, अनिल और सुनील भावसार परिवार और संध्याकाल के साधर्मिक स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी श्रीसंघ सांवेर के अध्यक्ष अशोककुमार बावेल परिवार सांवेर रहे। प्रात: प्रभातिया के लाभार्थी संतोष मोहनलाल जैन बड़ोदियाखान, अंगी रचना के लाभार्थी मनोज डांगी पानोड़ और प्रभुभक्तिके नंदलाल मेहता परिवार रहे। सोमवार को रात्रि में आयोजन स्थल के मंच पर जैन समाज की महिलाओं और बालिकाओं के विभिन्न मंडलों आनंद मनोहर महिला मंडल, वीरमणी महिला मंडल, बहू मंडल, बालिका मंडल द्वारा द्वारा प्रभुभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
आज दीक्षा कल्याणक वरघोड़ा
अंजनश्लाका प्रतिष्ठा महोत्सव का पहला बड़ा आयोजन बुधवार को भगवान आदिनाथ के दीक्षा कल्याणक वरघोड़ा अर्थात रथयात्रा के रूप में होने जा रहा है। वरघोड़ा के लाभार्थी चेतन प्रकाशचंद्र जैन ने बताया कि इस जुलूस में खासतौर पर मुंबई की बैंड पार्टी बुलाई गई है। स्थानीय बैंड पार्टियां भी साथ में रहेंगी। अनेक जैन आचार्य, मुनिजन, साध्वी भगवंतों के साथ ही स्थानीय और अन्य स्थानों के साधर्मिक लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। वरघोड़ा प्रात: 9 बजे अयोध्याधाम से प्रारंभ होगा। रथयात्रा के स्वागत में पहले ही नगर दुल्हन की तरह सज गया है। बुधवार को दोपहर तीन बजे प्रभु का दीक्षा कल्याणक विधान, केशलोच और प्रथम विहार का मंचन मंच पर होगा। मध्यरात्रि को शुभ मुहूर्त में अंजनशलाका का मुख्य कार्य आचार्यश्री की पावन निश्रा में संपन्न होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो