जंगल से लगे गांव में कर रहे ग्रामीणों को जागरूक
-चोरल रेंज में तेंदुए द्वारा बच्ची की मौत के बाद हरकत में आया वन विभाग
Updated: June 11, 2022 12:10:49 am
डॉ आंबेडकर नगर (महू). चोरल रेंज के दूधिया बावड़ी में तेंदुए द्वारा शिकार की नीयत से बच्ची पर हमला करने की घटना के बाद वन विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को चोरल रेंज के अफसर और कर्मचारी जंगल से लगे गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को वन्य प्राणियों से सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ कुछ दिशा निर्देश भी दिए है। बता दे कि बुधवार आधी रात बाद तेंदुए के दूधिया बावड़ी में घर बाहर सो रही बच्ची पर हमला कर दिया था, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी।
बच्ची की मौत के बाद वन विभाग के अफसरों ने सभी रेंज के रेंजर को कर्मचारियों द्वारा फिल्ड में रहने की हिदायत दी है। दरअसल, रेंज के जंगल को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटा जाता है। हर एक क्षेत्र में बीट गार्ड तैनात किया गया है। लेकिन यह बीर्ड गार्ड ग्रामीणों के भरोसे ही रहते हैं और कभी कभार ही बीट में निगरानी के लिए जाते हंै। इसी कारण अवैध पेड़ कटाई और शिकार की घटनाएं होती हंै। रेंजर रविकांत जैन ने बताया कि घटना के बाद से सभी बीट गार्ड को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी के लिए कहा गया है। हम भी औचक निरीक्षण कर रहे हंै। शुक्रवार को चोरल रेंज के जंगलों से लगे गांव में जाकर ग्रामीणों को शाम के समय जंगल में जाने से मना किया है। वहीं रात को बाहर सोने से भी रोका है। ताकि इस तरह की अप्रिय घटना दोबारा न घटे। ग्राम और वन समितियों से भी चर्चा की गई है।
जानवर के चक्कर में हुआ हादसा
वन अफसरों के अनुसार, दूधिया बावड़ी में जंगल से लगे तीन-चार छोपड़े बने हुए हैं। यहीं पर लोग अपने मवेशी भी बांधकर रखते हंै। बुधवार रात को जहां परिवार सोया हुआ था। वहीं ठीक पलंग के पास मवेशी बंधे हुए थे। तेंदुआ मवेशी के शिकार को लेकर ही आया था, लेकिन बच्ची के शरीर में हलचल होने पर जानवर समझ तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

जंगल से लगे गांव में कर रहे ग्रामीणों को जागरूक
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
