समाचार

धूप से पहले मतदान केंद्र पर जुटे मतदाता तीन चार घंटे में क़रीब पच्चीस फ़ीसदी मतदान

आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का असर व उत्साह साफ देखा जा रहा है। आज तमिलनाडु में सुबह 9 बजे तक हुआ 12.55% मतदान। राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई में मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट।

चेन्नईApr 19, 2024 / 12:35 pm

Khushi Sharma

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला

लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज आज से हो गया है। आज पूरे देश में पहले चरण का मतदान जारी है। इसके तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर उम्मीदवारों को जनता अपना कीमती वोट देकर चुनेगी। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर उतरे हैं। इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत दांव पर है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो हुई और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।  
चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है। इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए।

तमिलनाडु में मतदान

तमिलनाडु में लोग सुबह साढ़े 6 बजे से ही मतदान केंद्रों पर जुटने लगे। मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 190 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। सभी सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है।

राज्य में चार घंटों के अंदर 24 फीसदी मतदान

तमिलनाडु की सभी 39 लोकसभा सीटों पर आज एक साथ मतदान है।

सुबह से ही आम लोगों के साथ-साथ दिग्गज नेता भी मतदान करने पहुंचे हैं। चेन्नई में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने मतदान किया। सभी सीटों पर से लगातार मतदान का डेटा सामने आ रहा है।
जिसके मुताबिक चार घंटे के अंदर अब तक 24 फीसदी मतदान हो चुका है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने भी डाला वोट

तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। वे अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे व अपने मत देने के अधिकार का प्रयोग किया।
वोटिंग के बाद उन्होंने कहा,’बहुत उत्साह है। मैं आज आपसे अपील करना चाहता हूं कि ये लोकतंत्र का त्यौहार है। अपना वोट जरूर डालें। आपका वोट हमारे लोकतंत्र को, देश को मजबूत करेगा।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पत्नी दुर्गा स्टालिन के साथ मतदान केंद्र पहुंच दिया वोट

रजनीकांत ने चेन्नई में डाला वोट
राजधानी चेन्नई में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। दिग्गज एक्टर के वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
वोटिंग करने के बाद रजनीकांत ने अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।

Hindi News / News Bulletin / धूप से पहले मतदान केंद्र पर जुटे मतदाता तीन चार घंटे में क़रीब पच्चीस फ़ीसदी मतदान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.