scriptनक्सलः मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण को एके-47 से भूना | Naxalite gun down a villager in aurangabad | Patrika News

नक्सलः मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण को एके-47 से भूना

locationऔरंगाबादPublished: Jun 11, 2016 10:08:00 pm

नक्सलियों ने चिल्हमी
गांव निवासी अवधेश सिंह भोक्ता की पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर गोली मारकर
हत्या कर दी…

naxalite problem

naxalite problem

औरंगाबाद। नक्सलियों ने मदनपुर थाना क्षेत्र के दलेल बिगहा नहर के समीप रात चिल्हमी गांव निवासी अवधेश सिंह भोक्ता की पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर गोली मारकर हत्या कर दी। अवधेश सिंह को एके-47 से भूना गया और चेहरे पर गोली मारकर उसे विकृत कर दिया गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नक्सलियों ने हत्या के बाद यहां पोस्टर छोड़ा था जिसमें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात कही गई थी। इसके अलावा सात खोखे भी बरामद किये गए जो एके-४७ के थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो