scriptनक्सलियों ने BJP नेता को पहले पीटा फिर परिवार के सामने कर दी हत्या | Bijapur: Naxal kill BJP leader in front of his family | Patrika News
बीजापुर

नक्सलियों ने BJP नेता को पहले पीटा फिर परिवार के सामने कर दी हत्या

नक्सलियों ने जनपितुरी सप्ताह के छठवें दिन बीजापुर जिले के मद्देड़
क्रंमांक 2 के भाजपा जिला पंचायत सदस्य रामसाय मज्जी की हत्या कर दी है।

बीजापुरJun 11, 2016 / 12:32 am

deepak dilliwar

Naxal kill BJP Leader

Naxal kill BJP Leader

जगदलपुर. नक्सलियों ने जनपितुरी सप्ताह के छठवें दिन बीजापुर जिले के मद्देड़ क्रंमांक 2 के भाजपा जिला पंचायत सदस्य रामसाय मज्जी की हत्या कर दी है।

घटना मद्देड़ से कुछ दूर स्थित संगमपल्ली की बताई जा रही है जहां शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे नक्सलियों की स्माल एक्सन टीम ने राम साय मज्जी को पहले तो घर में घुसकर जमकर पिटाई की उसके बाद घर से बाहर निकालकर कुल्हाड़ी से एक के बाद एक करीब 4 वार किए जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात रामसाय मज्जी अपनी संगमपल्ली निवास स्थान में शाम के खाना खाने के बाद अपने परिवार वालों के साथ फुरसत के पल बिता रहे थे। तभी रात करीब साढ़े 8 बजे 4 से 5 नक्सली उनके घर पहुंचे और उन्होने रामसाय को पीटना शुरू कर दिया।

बीच बचाव के लिए पहुंचे परिवार वालों को भी नक्सलियों ने बीच में न आने की बात कहते हुए रामसाय को घर के बाहर ले गए। यहां एक नक्सली ने रामसाय के उपर एक के बाद एक करीब 4 वार किए जिसके बाद रामसाय की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके के लिए रवाना हो गई थी।

पहले कभी नहीं रहे नक्सलियों के निशाने में
रामसाय पहली बार जिला पंचायत सदस्य बने थे। इससे पहले उनपर कभी नक्सलियों ने किसी तरह का न तो हमला किया था और ना ही किसी तरह की चेतावनी दी थी। आम तौर पर नक्सली अदंरूनी क्षेत्र के किसी जनप्रतिनिधि को मारने से पहले धमकी या चेतावनी देते हैं लेकिन रामसाय को अबतक इस तरह की कोई भी चेतावनी नक्सलियों की ओंर से नहीं मिली थी।

रिटायर्ड शिक्षक थे राम साय भज्जी
रामसाय मज्जी जिला पंचायत सदस्य से पहले मद्देड क्षेत्र में शिक्षक के रुप में कार्यरत थे। रिटायर्ड होने के कुछ दिन बाद रामसाय ने भाजपा का दामन थामा था। इसके बाद ही वह भाजपा की ओर से कुछ समय तक मंडल अध्यक्ष पद पर भी कार्य किया। वही इस समय हुए चुनाव में वह पहली बार लड़े और जिला पंचायत सदस्य बने थे।

इससे पहले भी भाजपा नेता पर नक्सलियों ने किया था हमला
एेसा नहीे है कि बीजापुर में नक्सलियों ने पहली बार किसी भाजपा के जनप्रतिनिधियों को अपने निशाने पर लिया है। कुछ महीने पहले ही भाजपा वनमंत्री के करीबी और भाजयुमो अध्यक्ष मुरली नायडू पर भी जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके बाद घायल नायडू को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां कुछ दिन तक इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी गई थी।

बीजापुर एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि बीजापुर के मद्देड़ के पास स्थित संगमपल्ली में नक्सलियों द्वारा जिला पंचायत सदस्य की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर देने की जानकारी मिली है। जानकारी मिलने के बाद मौके के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो