उदयपुरवाटी। नगरपालिका में मंगलवार को दो फायर महिलाओं को नियुक्त किया गया है। नगरपालिका में दमकल कब आएंगी। इसका तो अभी कोई ठिकाना नहीं हैं, लेकिन दमकल के आने से पहले दो महिलाओं को नियुक्त जरूर कर दिया है।नव नियुक्त फायर कर्मी टीटनवाड़ निवासी ममता कुमारी व नौरंगपुरा खेतड़ी निवासी चुका कुमारी को ईओ सलीम खान ने नियुक्ति दी है। दमकल आने तक नव नियुक्त फायर कर्मी पालिका कार्यालय के अन्य कामकाज करेंगी।