मकर संक्रांति के दिन सितारे आपके लिए खास सौगात लेकर आए हैं। मेष राशि के जातक निजी हित के कार्य आज शुरू करें।
अगर आप मिथुन राशि के जातक हैं तो आपके लिए शुभ समाचार आ सकता है। सिंह राशि के लिए भी शुभ समाचार के योग हैं। तुला राशि के लिए वातावरण सुविधाओं से भरपूर रहेगा। धनु के परिवार में मांगलिक प्रसंग हो सकता है। मीन के लिए भी फायदे के योग हैं। पढि़ए आज का संपूर्ण राशिफल...
मेष
निजी हित साध लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान की चिंता का निवारण होगा।
अनुकूल अंक व रंग- २, पीला।
वृष
स्वास्थ्य नरम रहेगा। सुविधा का अभाव खलेगा। निजी हित बाधित रहेगा।
अनुकूल अंक व रंग- ८, काला।
मिथुन
शुभ समाचार का संचार होगा। लाभप्रद जिम्मेदारी मिलेगी। अर्थ पक्ष मजबूत बना रहेगा।
अनुकूल अंक व रंग- ७, बादामी।
कर्क
सुविधा में कमी आएगी। परिश्रम से काम तय होगा। आपसी समन्वय बनाना पड़ेगा।
अनुकूल अंक व रंग - ४, नीला।
सिंह
शुभ समाचार संचार होगा। अल्प परिश्रम में काम तय होगा। कारोबारी विस्तार होगा।
अनुकूल अंक व रंग- ३, गुलाबी।
कन्या
आय कम, व्यय अधिक। सीमित संसाधन मिल पाएगा। पुराना रोग उभर सकता है।
अनुकूल अंक व रंग- ९, मूंगिया।
तुला
उत्साहित भाव बना रहेगा। बराबर काम बना लेंगे। आगे की योजना तय होगी।
अनुकूल अंक व रंग- ८, काला।
वृश्चिक
कल का परिश्रम लाभ दिलाएगा। महत्व का काम बना लेंगे। सुविधा मिल जाएगी।
अनुकूल अंक व रंग- २, पीला।
धनु
परिवार में मांगलिक प्रसंग बनेगा। कारोबारी अरुचि रहेगी। दान-पुण्य में प्रवृत्ति बढ़ेगी।
अनुकूल अंक व रंग- ५, आसमानी।
मकर
समय नकारात्मक बना रहेगा। बनते काम में बाधा उभरेगी। जेब देखकर चलिए।
अनुकूल अंक व रंग- १, सफेद।
कुम्भ
प्रेम प्रसंग में मिठास रहेगी। साझा भाव से काम तय होगा। मनोरंजन में भी व्यय होगा।
अनुकूल अंक व रंग- १, क्रीम।
मीन
जमीन-जायदाद का विस्तार होगा। कारोबारी लाभ मिल जाएगा। विवाद का सुलटारा होगा।
अनुकूल अंक व रंग- ५, आसमानी।
-पं. विजय भट्ट