आशा भोंसले-मैरीकॉम को गूगल का सलाम
गूगल महिला दिवस पर एक अनोखे तरीके से अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कर रहा है।
Updated: January 16, 2015 12:12:15 pm
नई दिल्ली। गूगल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने डूडल के द्वारा शुभकामनाएं दे रहा है। इस डूडल में 16 वर्षीय मलाला युसुफजई के अलावा गायिका आशा भोंसले, बॉक्सिंग चैंपियन मैरीकॉम, ऑस्ट्रेलिया की फोटोग्राफर और वकील अन्ना गेड्डस को जगह मिली है। गूगल का ये डूडल गूगल के होमपेज पर 7 से 9 मार्च तक चलेगा।
गूगल हर यादगार मौके पर कुछ न कुछ यादगार बनाने के लिए और बधाईयां देने के लिए अपना डूडल बदलते रहता है। इस बार गूगल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डूडल बनाकर शुभकामनाएं दी है। गूगल का यह डूडल के वीडियो के रूप में है जो वाकई बेहद शानदार है। आठ मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
गूगल ने इस डूडल को अपने होमपेज पर दिया है। इस डूडल पर क्लिक करते ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देती दुनिया भर की महिलाओं को एक वीडियो में दिखाया गया है।
कौन-कौन है वीडियो में
इस वीडियो में 16 साल की पाकिस्तान की शिक्षा और महिला अधिकारों के लिए लड़ रहीं कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई, ऑस्ट्रेलिया की फोटोग्राफर और महिला वकील ऎनी और पांच बार की विश्व बॉक्सिंग चैंपियन रहीं भारतीय बॉक्सर मैरीकॉम शामिल हैं।
इसके अलावा इस डूडल में गायिका आशा भोंसले, जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल समेत कई मशहूर हस्तियों को भी अपना संदेश देते दिखाया गया है।

पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
