scriptqatal ki raat today muharram 2015 on saturday | आज 'कत्ल की रात', मोहर्रम कल | Patrika News

आज 'कत्ल की रात', मोहर्रम कल

Published: Oct 23, 2015 10:50:58 am

Submitted by:

Rajeev sharma

हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार रात को 'कत्ल की रात' होगी। ताजियों का जुलूस शनिवार को निकाला जाएगा, जिसमें छोटे-बड़े करीब 300 ताजिए शामिल होंगे।

हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार रात को 'कत्ल की रात' होगी। ताजियों का जुलूस शनिवार को निकाला जाएगा, जिसमें छोटे-बड़े करीब 300 ताजिए शामिल होंगे।

कत्ल की रात में शहर भर से ताजिए शुक्रवार रात 8 बजे से परम्परागत रूप से बड़ी चौपड़ पर एकत्र होना शुरू होंगे। सारे ताजिए आने के बाद देर रात अकीदतमन्द ढोल-ताशों से मातम करेंगे।

इसके बाद ताजिए अपने-अपने इमामबाड़ों को लौट जाएंगे। अगले दिन शनिवार शाम 4 बजे ताजियों का जुलूस बड़ी चौपड़ से रवाना होगा। जुलूस हवामहल बाजार, सुभाष चौक, जोरावरसिंह गेट होता हुआ रात को रामगढ़ मोड़ स्थित कर्बला पहुंचेगा, जहां ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए जाएंगे।

उधर, हल्दियों का रास्ता, चौड़ा कुआं स्थित सलीम मंजिल में हजरत इमाम हुसैन से जुड़ी यादगारों की जियारत शुक्रवार शाम से कराई जाएगी।

कुलाहे मुबारक ट्रस्ट के चीफ ट्रस्टी नसीमुद्दीन खां प्यारे मियां ने बताया कि जियारत शुक्रवार शाम 6.30 बजे से शनिवार शाम तक की जा सकेगी।

पढ़ना न भूलेंः
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.