scriptअंतरिक्ष यान प्रयोगशाला में दाखिल हुए चीनी यात्री | Chinese spacecraft successfully docks with Chinese space station | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

अंतरिक्ष यान प्रयोगशाला में दाखिल हुए चीनी यात्री

चीन ने सोमवार को अपने अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया था

Oct 19, 2016 / 08:06 pm

जमील खान

Chinese Space Station

Chinese Space Station

बीजिंग। चीन के दो अंतरिक्ष यात्री चीन की अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियानगांग-2 पहुंच गए हैं। चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बुधवार को यह जानकारी दी। अंतरिक्ष यान को अपनी प्रयोगशाला से जोडऩे वाला तीसरा देश बन गया है चीन। अमरीका और रूस पहले ही अंतरिक्ष यान को जोडऩे की तकनीक पहले ही हासिल कर चुके हैं।

चीन ने सोमवार को अपने अंतरिक्ष यान का सफल प्रक्षेपण किया था। यह चीन का अबतक का सबसे लंबा मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान है। चीन में इस समारोह का सीधा प्रसारण किया। यान के दो अतंरिक्ष यात्री जिंग हाइपेंग और चेन दोंग ने प्रयोगशाला में सफल प्रवेश किया। दोनों प्रयोगशाला मे एक महीने तक रहेंगे।

दोनो यात्री प्रयोगशाला में रहते हुए कई तरह के प्रयोग करेंगे। यह प्रयोगशाला पृथ्वी से 393 किलोमीटर ऊपर है। दोनों यात्रियों ने प्रयोगशाला से ही देशवासियों का अभिवादन भी किया। ये दोनों अंतरिक्ष यात्रा के दौरान पहली बार अल्ट्रासाउंड परीक्षण करेंगे। दोनों यात्री अंतरिक्ष में पौधारोपण भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को महत्व दे रहा है ताकि वह आगे चलकर अंतरिक्ष में भी बड़ी शक्ति बन सके। चीन का कहना है कि वह अंतरिक्ष कार्यक्रम शांतिपूर्ण कार्यों के लिए कर रहा है।

Home / world / Miscellenous World / अंतरिक्ष यान प्रयोगशाला में दाखिल हुए चीनी यात्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो