scriptपुरुषों को भी आते हैं पीरियड्स, आप भी एक बार चेक कर लें… | Periods in Men, Myths and facts | Patrika News
रिलेशनशिप

पुरुषों को भी आते हैं पीरियड्स, आप भी एक बार चेक कर लें…

अगर आपको लगता है कि सिर्फ महिलाओं को ही पीरियड्स होते हैं तो एक बार फिर से गूगल कर लें

Aug 17, 2016 / 04:32 pm

सुनील शर्मा

periods in men

periods in men

अगर आपको लगता है कि सिर्फ महिलाओं को ही पीरियड्स होते हैं तो एक बार फिर से गूगल कर लें। कई रिसर्च तथा शोध में साबित हुआ है कि पुरुषों को भी पीरियड्स होते हैं। पुरुष भी इन दिनों माहवारी वाली महिलाओं की तरह ही व्यवहार करने लगते हैं, उनका बिहेव चेंज हो जाता है और उनका शरीर अलग ही तरह से व्यवहार करने लगता है।

पीरियड्स में पुरुषों को नहीं चाहिए होता है सैनिटरी पैड्स
रिसर्च के अनुसार पुरुषों के हार्मोंस में मासिक चक्र की तरह बदलाव आता है। इस दौरान वो चिड़चिड़ा हो जाते हैं, उनके मूड में अचानक ही उतार-चढ़ाव होता है, वो इमोशनल हो जाते हैं। उनके शरीर में थकान आने लगती है, वो डिप्रेशन में जाने लगते हैं। महिलाओं की ही तरह इस समय उन्हें भी किसी ऐसे इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है जो उन्हें समझ सकें, उन्हें सहानुभूति दे सकें।

इस दौरान पुरुषों को महिलाओं की तरह सैनिटरी नैपकिन्स की जरूरत नहीं होती लेकिन उनके शरीर में हो रहे हार्मोनल चेंजेज के लिए एक सपोर्ट चाहिए होता है जो उनके करीबी लोग (खासतौर पर कोई महिला) उन्हें दे सकते हैं।

महिलाओं ने भी देखी पुरुषों की ये खास बातें
हाल ही में हुए एक सर्वे में महिलाओं से पुरुषों के व्यवहार को लेकर पूछताछ की गई। इसमें तकरीबन 50 फीसदी महिलाओं ने ये स्वीकार किया कि उनके पति पीरियड्स के दौरान यानी हार्मोंस बदलाव के दौरान चिड़चिड़े हो जाते हैं। तकरीबन 45 फीसदी महिलाओं ने इस सर्वे में भाग लिया जिनका कहना था कि उन्होंने हर महीने के कुछ दिनों में अपने पार्टनर्स में ये लक्षण देखें हैं

कई महिलाओं ने ये भी माना कि उनके पति हर महीने के कुछ दिन काफी ज्यादा थकान महसूस करते हैं। जबकि कईयों ने माना कि उनके पति हर महीने के कुछ दिन बहुत अधिक भूख महसूस करते हैं। साथ ही कुछ ने माना कि उनके पति अचानक अपसेट हो जाते हैं और उनका मूड बहुत जल्दी-जल्दी बदलता है।

पुरुष नहीं पहचान पाते अपने इन लक्षणों को
रिसर्च ने ये भी दावा किया कि पुरुष हार्मोंस बदलने के दौरान हर घंटे में हार्मोंस स्तर में बदलाव को महसूस कर पाते हैं। टीनेज, युवावस्था और मिड लाइफ में ये बदलाव बहुत अधिक महसूस होता है। बाकी उम्र के पड़ाव में पुरुषों को ये कम ही महसूस होता है। परन्तु अक्सर वो इसे किसी और कारण से पैदा हुआ मानते हैं तथा परेशान हो जाते हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार आईएमएस यानी इरिटेबल मेल सिंड्रोम (IMS) के लक्षणों में कन्यूजन, सेक्स इच्छा में कमी, एंजाइटी, थकान, गुस्सा आना, डिप्रेशन, मूड बदलना और सुस्ती आना जैसे लक्षण शामिल होते हैं जो अक्सर पुरुषों में पीरियड्स आने के दौरान देखे जाते हैं।

Home / Relationship / पुरुषों को भी आते हैं पीरियड्स, आप भी एक बार चेक कर लें…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो