scriptबिग बॉस के घर गए मोनालिसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत | Bigg Boss Contestant Monalisa's boyfriend Vikrant singh rajput reached in house | Patrika News
TV न्यूज

बिग बॉस के घर गए मोनालिसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत

रियलटी शो ‘बिग बॉस सीजन 10’ में विक्रांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा शिरकत कर रही हैं…

Dec 03, 2016 / 08:31 pm

भूप सिंह

Bigg Boss-10

Bigg Boss-10

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने इंटरेस्टिंग पर्सन बताया है। रियलटी शो ‘बिग बॉस सीजन 10’ में विक्रांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा शिरकत कर रही हैं। शो के एक अन्य प्रतिभागी मनु पंजाबी के साथ मोना के नजदीकियों ने मोना के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत को नाराज कर दिया है।


मोनालिसा का अधिकतर समय मनु पंजाबी के साथ गुजरता है, लेकिन मनु से उनकी नजदीकियों को लेकर तरह-तरह की गॉसिप जारी है। अपनी मंगेतर मोना की शो के प्रतिभागी मनु के साथ नजदीकियों से विक्रांत खुश नहीं हैं। विक्रांत ने बताया कि हाल ही बिग बॉस के शो में गए थे।


उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस शो के माध्यम से मैंने मोनालिसा को कहा है कि मुझे इस बात की तकलीफ है कि वहां आप काफी शोबाजी कर रही हैं। मुझे लगता है कि बिग बॉस के अंदर मोनालिसा और मनु पंजाबी के जो रिश्ते है, वह मात्र संयोग है और गेम का एक हिस्सा भर है। शो के होस्ट सलमान ने भी मेरी इस बात को माना है।’


बिग बॉस के अंदर जहां मोनालिसा, मनु के करीब नजर आ रही है वहीं बिग बॉस के बाहर इस स्पेशल एपिसोड की शूटिंग के दौरान मनु की गर्लफ्रेंड प्रिया सैनी विक्रांत सिंह राजपूत के काफी करीब नजर आईं। 

बिग बॉस सीजन 10 के ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार रात को कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। आज के एपिसोड से मोनालिसा और विक्रांत के रिश्ते की सच्चाई पर से भी पर्दा उठने की पूरी संभावना है। इससे पहले विक्रांत ने अपनी मंगेतर और मनु के रिश्ते पर नाराजगी जताते हुए इसे ड्रामा बताया था।

उन्होंने मोनालिसा का बचाव करते हुए कहा कि बिग बॉस के घर उसे लेकर गया था। बिग बॉस के घर में जो कुछ हो रहा है उससे मुझे थोड़ी बहुत तकलीफ जरूर हो रही है। उन्होंने पूर्व के सीजन का हवाला देते हुए कहा था कि कई बार शो में नजदीकियां दिखाने वाले प्रतियोगी शो के बाहर आते ही सब भूल जाते हैं। जब वो बाहर आ जाएंगी तो सब ठीक हो जाएगा।

Home / Entertainment / TV News / बिग बॉस के घर गए मोनालिसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो