बढ़ सकता है टेरर फंडिंग को लेकर छापेमारी का दायराKerala | NIA & ED conducting raids at the house of OMA Salam, PFI chairman in Manjeri, Malappuram district, PFI workers stage protest pic.twitter.com/9bXewpGJo6
— ANI (@ANI) September 22, 2022
बताया जा रहा है कि टेरर फंडिंग को लेकर छापेमारी का दायरा देश के कई अन्य राज्यों तक भी बढ़ सकता है। जैसे-जैसे जांच एजेंसी को इस मामले को लेकर लीड मिलती जाएगी वैसे-वैसे इस छापेमारी का दायरा बढ़ता जाएगा। अभी छापेमारी की कार्रवाई 10 राज्यों में की जा रही है, जिसमें बड़े स्तर पर गिरफ्तारियां भी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक केरल, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से PFI के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी केरल के मंजेरी में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के चेयरमैन ओएमए सलाम के घर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी देर रात शुरू हुई है जो अभी भी चल रही है। छापेमारी की खबर मिलने के बाद देर रात से ही PFI के कार्यकर्ता इसके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने लगे हैं।
आंध्रप्रदेश व तेलंगाना में PFI के कई ठिकानों पर NIA की छापेमारी जारी, आतंकवाद और हिंसा भड़काने का है आरोप
दिल्ली से गिरफ्तार हुआ PFI प्रमुख परवेज अहमद, NIA दफ्तर की बढ़ी सुरक्षादेशभर में PFI के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच NIA ने PFI के प्रमुख परवेज आलम को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आतंकी कनेक्शन को लेकर तीन अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के दफ्तर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में SDPI के एक नेता के घर पर NIA छापेमारी करने पहुंची तो राष्ट्रीय जांच एजेंसी के खिलाफ उसके कार्यकर्ताओं ने 'NIA गो बैक' नारे लगाए।




