scriptkishangarh and pushkar not include in smart city yozna | अजमेर ही बनेगा स्मार्ट...किशनगढ़ और पुष्कर नहीं शामिल | Patrika News

अजमेर ही बनेगा स्मार्ट...किशनगढ़ और पुष्कर नहीं शामिल

अजमेर नगर निगम सीमा में होंगे विकास कार्य। किशनगढ़ और पुष्कर में नहीं कामकाज।

जयपुर

Published: December 09, 2015 11:57:36 am

नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने साफ किया है कि स्मार्ट सिटी योजना में केवल अजमेर शहर शामिल है। पुष्कर और किशनगढ़ को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल नहीं किया गया है।

 स्मार्ट सिटी चैलेंज प्रतियोगिता में अजमेर प्रथम 20 स्थानों में शामिल होता है तो केवल अजमेर नगर निगम सीमा में ही स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। यदि अजमेर स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं भी होता है तो इंडो-यूएस बिजनेस काउंसिल सहित अन्य संस्थाओं ने अजमेर को सहयोग का आश्वासन दिया है।

 गहलोत ने बताया कि स्मार्ट सिटी को लेकर भ्रांतियां फैलने से लोगों की आशाएं बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि बिना जानकारी के पहले स्मार्ट सिटी में किशनगढ़ और पुष्कर को शामिल कर और अजमेर विकास प्राधिकरण को नोडल एजेंसी मानते हुए कमेटियां गठन करने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की गाइडलाइन में साफ है कि नगर निगम की सीमा से बाहर नहीं जाना है।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी में पटेल मैदान से जेएलएन अस्पताल, सिविल लाइंस, सुभाष उद्यान, गौरव पथ से पुष्कर रोड़ क्षेत्र को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए अजमेर की मजबूत पैरवी की गई है।

ठेलेवालों को हटाएंगे
गहलोत ने कहा कि अजमेर में नो-वेंडर जोन से ठेले वालों को हटाने के लिए अभियान चलेगा। शहर की सफाई व्यवस्था के प्रति निगम प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है। गंदगी की समस्या के समाधान के लिए ही एप 311 को लॉन्च किया है।

तालमेल का अभाव

गहलोत ने माना कि सरकारी महकमों के बीच समन्वय का अभाव है। अभी जो सड़कों की खुदाई की जा रही है वह अंडरग्राउंड विद्युत केबल बिछाने के लिए हो रही है। डिस्कॉम के काम के बाद सड़क की मरम्मत भी तुरंत कराने का प्रयास किया जाएगा।

वैकल्पिक स्टेशन जरूरी
गलोत ने कहा कि मदार या दौराई में वैकल्पिक रेलवे स्टेशन बेहद आवश्यक है। इसके अलावा स्टेशन की दूसरी निकासी तोपदड़ा की ओर से किए बिना स्टेशन रोड की यातायात समस्या का समाधान नहीं होगा। राज्य सरकार से इस संबंध में आग्रह किया है कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर इस समस्या का समाधान करें। उन्होंने बताया कि स्टेशन के अंदर स्थित फुट ओवर ब्रिज को स्टेशन के बाहर के एफओबी से जोडऩे का कार्य जल्द होगा।


250 मीटर की परिधि तय करेंगे

महापौर गहलोत ने कहा कि आनासागर में नो-कंस्ट्रक्शन जोन को एफटीएल तय किया गया है। उन्होंने कहा कि झील से 250 मीटर की परिधि तय करने के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय के 2013 और 2015 के निर्णय के आधार पर काम करेंगे। झील की परिधि से ज्यादा क्षेत्र बाधित न हो इसका प्रयास किया जाएगा।

सबसे लोकप्रिय

Newsletters

epatrikaGet the daily edition

Follow Us

epatrikaepatrikaepatrikaepatrikaepatrika

Download Partika Apps

epatrikaepatrika

Trending Stories

Weather Update: राजस्थान में बारिश को लेकर मौसम विभाग का आया लेटेस्ट अपडेट, पढ़ें खबरTata Blackbird मचाएगी बाजार में धूम! एडवांस फीचर्स के चलते Creta को मिलेगी बड़ी टक्करजयपुर के करीब गांव में सात दिन से सो भी नहीं पा रहे ग्रामीण, रात भर जागकर दे रहे पहरासातवीं के छात्रों ने चिट्ठी में लिखा अपना दुःख, प्रिंसिपल से कहा लड़कियां class में करती हैं ऐसी हरकतेंनए रंग में पेश हुई Maruti की ये 28Km माइलेज़ देने वाली SUV, अगले महीने भारत में होगी लॉन्चGanesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर गणपति जी की मूर्ति स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त यहां देखेंJaipur में सनकी आशिक ने कर दी बड़ी वारदात, लड़की थाने पहुंची और सुनाई हैरान करने वाली कहानीOptical Illusion: उल्लुओं के बीच में छुपी है एक बिल्ली, आपकी नजर है तेज तो 20 सेकंड में ढूंढकर दिखाये

बड़ी खबरें

'PFI पर कार्रवाई करने में इतना वक्त क्यों लगा?', प्रियंका चतुर्वेदी ने कश्मीर को लेकर PM मोदी पर साधा निशानाVideo: महबूबा मुफ्ती ने किया Pakistan PM का समर्थन, जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर दिया ये बयानचीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग हुए हाउस अरेस्ट! बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी के Tweet से मचा हड़कंपयुवाओं को लश्कर-ए-तैयबा और ISIS में शामिल होने को उकसा रहा था PFI, ग्लोबल फंडिंग के सबूतअंकिता हत्याकांड : जांच के लिए गठित की गई SIT, CM ने कहा- "चाहे कोई भी हो, अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा"अंकिता भंडारी मर्डर केसः 7 दिन बाद मिली लाश, BJP नेता के बेटे पर देह व्यापार का आरोप, जानिए अब तक की 10 बड़ी बातेंउत्तराखंडः तवाघाट-लिपुलेख नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के बाद से बंद, 400 यात्री फंसेराजस्थान में नए मुख्यमंत्री के बनने से ठीक पहले इस विधायक के दो बेटे लाखों रुपए लेते पकडे गए... जयपुर में देर रात एक्शन
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.