script70 लाख में बिकी टाईटैनिक जहाज के लॉकर की चाबी | Titanic locker key sold for 85,000 pounds at auction | Patrika News
विदेश

70 लाख में बिकी टाईटैनिक जहाज के लॉकर की चाबी

टाईटैनिक जहाज के लॉकर की चाबी 80 लाख में बिकने से साफ हो गया है कि दुनिया भर के लोगों में इसकी अहमियत आज भी है। 

Oct 24, 2016 / 01:16 pm

Dhirendra

Titanic locker key sold

Titanic locker key sold

लंदन. टाइैटैनिक जहाज के लाइफ जैकेट लॉकर की एक चाबी भारी भरकम 85 हजार पाउंड (करीब 70 लाख रुपये) में नीलाम की गई है। यह टाईटैनिक मेमोरेबिलिया द्वारा पिछले कुछ वर्षों में इससे संंबंधित वस्तुओं की बड़ी नीलामी में से एक है। डेविजेस में हुई एक नीलामी में चाबी समेत टाईटैनिक से जुड़ी 200 से अधिक चीजें बेची गई। इससे पहले चाबी 50 हजार पाउंड में बिकने का अनुमान लगाया गया था। 


स्टीवार्ड ने दूसरों के लिए दी कुर्बानी 
नीलामीकर्ता एंड्रयूज एल्ड्रिज ने कहा कि लाइफ जैकेट की एक चाबी का 70 लाख में बिकना इसकी अहमियत और विशेषता का प्रतीक है। यह चाबी तीसरी श्रेणी के कर्मचारी और बर्कशायर निवासी स्टीवार्ड सिडनी सेडुनरी के पास थी। उनकी भी 1912 में टाईटैनिक हादसे में मौत हो गई थी। उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी थी। चाबी की नीलामी पिछले कुछ वर्षों में टाईटैनिक मेमोरेबिलिया द्वारा डेविजेस में की गई कई चीजों में से सबसे बड़ी नीलामी है।



5,000 पाउंड  में बिका हेनरी के पत्रों का संग्रह 
इस नीलामी में जहाज के चीफ ऑफिसर हेनरी विल्डे के पत्रों का संग्रह पांच हजार पाउंड में बिका। टाईटैनिक से लिखे एक पत्र में उन्होंने संकेत दिया था कि उन्हें जहाज के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। इस पर उन्होंने 31 मार्च, 1912 के अपने पत्र में नाराजगी भी जताई थी। जहाज दुर्घटना में हेनरी विल्डे की भी मौत हो गई थी। इस नीलामी में सीनियर वायरलेस आपरेट
जैक फिलिप के पत्र का पत्र भी शामिल था। एंड्रयूज एल्ड्रिज ने कहा कि नि: संदेह टाईटैनिक से संबंधित हेनरी का पत्र कुछ प्रमुख वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लिखी गई अहम पत्रों में से एक है। 



दुर्घटना में मारे गए 1500 यात्री 
14 अप्रैल, 1912 को यह जहाज तीन घंटे से कम समय में विशाल हिमखंड से टकराकर अटलांटिक महासागर में डूब गया था। इसमें 1500 यात्री और चालक दल के सदस्य मारे गए थे जबकि 710 बच गए थे। इसी जहाज के लाइफ जैकेट लॉकर की यह चाबी सबसे ज्यादा कीमत में नीलाम हुई है। 

Home / world / 70 लाख में बिकी टाईटैनिक जहाज के लॉकर की चाबी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो