scriptकेंद्रीय कृषि मंत्री बोले- 2022 तक 10 करोड़ महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ेगी सरकार | 10 crore women will be linked with rural livelihood mission by 2022 | Patrika News

केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- 2022 तक 10 करोड़ महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ेगी सरकार

locationनोएडाPublished: Feb 27, 2021 10:09:53 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– नोएडा सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में आयोजित आजीविका सरस मेले का उद्घाटन
– केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने सरस मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया
– केंद्रीय मंत्री ने महिला शिल्प कलाकारों का उनके स्टाल पर जाकर उत्साह बढ़ाया

narendra-singh-tomar.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
नोएडा. सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में आयोजित आजीविका सरस मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि आज आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा सामाजिक आर्थिक परिवर्तन ला रहा है। 2022 तक 10 करोड़ महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ना भारत सरकार का लक्ष्य है। इस दिशा में राज्यों सरकारों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ठंड के कारण बढ़े हैं गैस के दाम, पेट्रोल के दाम कम करने के लिए उत्पादक देशों से करेंगे बात: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह ने सरस मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह न केवल दूसरों से मिलने का अवसर देते हैं, बल्कि एक-दूजे से सीखने के लिए भी इस मंच का बहुत ही सार्थक उपयोग होता है। उत्पादों की बड़ी मात्रा में बिक्री होती है। इससे आजीविका भी मिलती है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास होगा।
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान सरस आजीविका मेला 2021 के स्टाल पर गए और 300 से अधिक सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिला शिल्प कलाकारों का उनके स्टाल पर जाकर उत्साह बढ़ाया। मेले में भारत के 27 राज्यों के गांव, अपनी संस्कृति और विरासत के साथ मानो एक जगह जुट गए हैं। शुक्रवार शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान दर्शकों ने मेले का भरपूर आनंद लिया।
बता दें कि मेले में प्रवेश करने के लिए कोविड-19 के नियमों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा इस मुहिम की शुरुआत की गई है, ताकि हस्तशिल्पियों और हस्तकारों को कोरोना के बाद एक बार फिर से अपनी रोजगारी शुरू करने का मौका मिल सके। यहां फूड स्टाल भी लगे हैं। बच्चों के मनोरंजन का भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो