25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: Noida में 30 परिवार के 200 लोगों को कराया गया आइसोलेट, संदिग्ध मिलने पर अलर्ट हुआ प्रशासन

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2020, 8:40 AM IST

ani.png

नोएडा। देश के साथ यूपी के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा हैं। नोएडा की सेक्टर—8 स्थित झुग्गी में करीब 200 COVID-19 संदिग्ध लोग मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अलर्ट हो गई हैं। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने फिलहाल सभी को क्वारंटाइन कर दिया है। सभी की जांच के लिए सैंपल भी कलेक्ट करने में स्वास्थ्य विभाग जुटा हैं।

बताया गया है कि इन झुग्गियों में एक शख्स झारखंड से आया था। उसके बाद वह लोगों से मिला। माना जा रहा है कि एक—दूसरे से मिलने की वजह से सभी संक्रमित हो सकते है। लिहाजा एहितयात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 200 लोग को क्वारंटाइन कराया है। इन्हें ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि इनमें अभी कोई भी पॉजिटिव केस नहीं है। सभी के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सेक्टर—8 स्थित झुग्गियों में करीब 30 परिवार रहते हैं। डीएम सुहास एलवाइ ने बताया कि संदिग्ध के सामने आने के बाद क्वारंटाइन की कार्यवाही की गई है।