नोएडा

योगी सरकार बनने के बाद इस शहर में पहली बार हुई इतनी बड़ी बैठक, ये दिग्गज नेता हुए शामिल

2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी को लेकर अब भाजपा नेता भी मैदान में उतर चुके हैं।

नोएडाSep 02, 2018 / 04:31 pm

Rahul Chauhan

योगी सरकार बनने के बाद इस शहर में पहली बार हुई इतनी बड़ी बैठक, ये दिग्गज नेता हुए शामिल

नोएडा। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसकी को लेकर अब भाजपा नेता भी मैदान में उतर चुके हैं। वहीं प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद नोएडा में भाजपा नेताओं की एक बड़ी बैठक का आयोदन किया गया। जिसमें वेस्ट यूपी के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें
इन्होंने अखिलेश यादव के राजनीतिक करियर को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

सेक्टर – 6 स्थित इन्दिरा गांधी कला केन्द्र में आयोजित हुई भाजपा की क्षेत्रीय बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के 19 जिलों की जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी, बूथ प्रमुख, मतदाता प्रमुख, क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा, सांसद राज्यसभा / प्रभारी कान्ता कर्दम समेत बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ समितियों का गठन 10 सितंबर 2018 तक पूर्ण करना और जल्द ही समन्वय समिति की बैठक पूर्ण करना रहा। इसमें शामिल सभी प्रभारियों को जिलों में सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए और प्रत्येक बूथ पर लगभग 25 से 50 सदस्य का लक्ष्य दिया गया। जिसमें एस.सी., ओ.बी.सी. और सामान्य सदस्य बनाये जाएंगे। यह अभियान 01 सितंबर से 30 सितंबर तक हर बूथ पर चलाया जायेगा।
यह भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने के लिए ये पार्टी आई मैदान में, शुरु किया ये अभियान

बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रत्येक रविवार को विशेष अभियान चलाकर नये मतदाताओं के वोट बनाये जाये और बी.एल.ओ. को फार्म जमा कराये जाये। सांसद एवं विधायक के द्वारा 10 सितंबर से जनवरी 2019 तक गांवो में जाकर जनसंपर्क अभियान कर सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के सभी लाभार्थियों से मिले एवं योजनाएं विकास को गांव गांव तक ले जाने को कहा गया। अक्टूबर से जनवरी तक ग्राम चौपाल करनी है।
यह भी पढ़ें

सपा नेता आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, एसआईटी ने कसा शिकंजा

बैठक के दौरान संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि एक साथ मिलकर आने-वाले संगठन के सभी कार्यो को बढ-चढ़़कर क्रियान्वित करें। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित अष्विनी त्यागी, नबाब सिंह नागर, रविन्द्र भडाना, जैपाल सिंह देवेनद्र सिंह आषू वर्मा, मोहित बेनिवाल, संजीव सिक्का, लज्जा रानी गर्ग, विरेन्द्र सिरोही, अषोक मोंगा, मुंषी लाल गौतम, राजीव, वाई पी सिंह, संजीव बालियान, मनोज गुप्ता, सतेन्द्र सिसौदिया, डी के षर्मा, कांषीराम दिवाकर, परमेंदर विष्वकर्मा, हरवीर मलिक, विमल षर्मा, अमित बाल्किी, पवन गोयल, मयंक गोयल, गजेन्द्र षर्मा, मीडिया प्रभारी, देवराज चौधरी, हरीष ठाकुर, प्रदीप सैनी, विजेन्द्र अग्रवाल, महेष षर्मा, हरपाल सिंह, जितेन्द्र षर्मा, अनिल खेडा, के के षुक्ला, राजीव गर्ग, गोविन्द्र चैधरी, हिमांषु मिततल, विजय भाटी, जिलाध्यक्ष गौ0बुद्व नगर, महानगर अध्यक्ष राकेष षर्मा, युद्ववीर चौहान, संजय बाली, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Home / Noida / योगी सरकार बनने के बाद इस शहर में पहली बार हुई इतनी बड़ी बैठक, ये दिग्गज नेता हुए शामिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.