scriptगौतम बुद्ध नगर जिला जेल में 31 कैदी HIV पॉजिटिव, अस्पताल लाए गए | 31 prisoners in gautam budh nagar district jail became HIV positive | Patrika News

गौतम बुद्ध नगर जिला जेल में 31 कैदी HIV पॉजिटिव, अस्पताल लाए गए

locationनोएडाPublished: Nov 24, 2022 10:41:55 pm

Submitted by:

Adarsh Shivam

जेल में कैदियों की हर साल स्क्रीनिंग की जाती है। इस साल 31 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी एचआईवी पॉजिटिव कैदियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

jail.jpg
उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जिला जेल में बंद 31 कैदियों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मिले कैदियों को जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
नोएडा जिला अस्पताल के सीएमएस पवन कुमार पांडे ने कहा है कि जेल में कैंप लगाकर हुई जांच के बाद यह बात सामने आई है। कैंप में कैदियों के हर तरह के मेडिकल टेस्ट किए गए। जेल में 2650 कैदियों की जांच की गई थी। जांच में 31 एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इन कैदियों को भी उनकी बीमारी की जानकारी दे दी गई है।
जिला अस्पताल की टीम ने स्क्रीनिंग से पता किया
जेल प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन कैदियों का सेक्टर-30 में जिला अस्पताल के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी यानी ART सेंटर में इलाज शुरू करवा दिया गया है।
पहले भी पॉजिटिव केस मिल चुके हैं
उत्तर प्रदेश के लिए यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कैदियों में HIV पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। नवंबर में ही जिला गाजियाबाद के जेल में 100 से ज्यादा कैदी HIV पॉजिटिव हो गए थे। इनका जेल प्रशासन ने इलाज करवाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो