22 सितंबर 2018 आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा- Aaj Ka mesh Rashifal मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज मेष राशि के सितारे सही नहीं हैं इसलिए सबसे पहले आपको हिदायत दी जाती है आज आप कोई भी नया काम नहीं करें। नहीं तो आपको घाटा का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर आज मेष राशि के जातकों में तनाव रह सकता है। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पढ़ाई करने वालो छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी रह सकता है।
आज पार्टनर के साथ कैसा रहेगा 22सितंबर 2018 का दिन- मेष राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन में एक दूसरे काफी सहयोग मिलेगा। आप एक दूसरे के पूरक हैं और एक दूसरे को काफी समझते हैं। प्रेम संबंध में आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आज आप किसी भी बात को लेकर बहस नहीं करें।
22 सितंबर 2018 मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- आज मेष राशि के लिए शुभ रंग आसमानी रंग हैं। मेष जातक आज तनाव से बचने के लिए आप सुबह स्नान-ध्यान के बाद 108 बार ऊं नम: शिवाय का जाप करें। आज मेष राशि के जातक जो भी खाएं उसका हिस्सा किसी भी जानवर को जरूर खिलाएं।