यह भी पढ़ें
भाजपा में अब तक की सबसे बड़ी बगावत, यह दिग्गज नेता विपक्ष के साथ आया नजर
सुनहरी लाल बने आप के ‘गजनी’ दरअसल,आगरा से आए सुनहरी लाल ने शरीर पर नारे लिख रखे है। उनका कहना है कि यह इसलिए लिखे गए हैं ताकि चुनाव में होने वाली जुमलों की बारिश में लोग वोट डालते वक्त इन बातों को न भूल जाए। सुनहरी लाल ने गजनी स्टाइल में अपने पूरे शरीर पर जगह-जगह कालाधन, जीएसटी, नोटबंदी, पेट्रोल-डीजल आदि लिख रखा है। जिससे वे और अन्य लोग जब 2019 चुनाव वोट करने जाये तो सत्तारूढ के उछाले जुमलो के इन्हे न भूल जाए। सुनहरी लाल कहते हैं कि शर्ट महंगाई खा गई और अब पैंट भी लुटने वाली है। ये हाल हो गया है कि भाजपा सरकार वादा कर के आई थी कि अच्छे दिन आएंगे और काला धन खत्म होगा। इसके साथ ही वादा किया गया था कि धारा 370 हटेगी पर क्या हुआ। सेक्टर-46 में कार्यक्रम का आयोजन गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सेक्टर-46 में एक विशाल रैली को संबोधित करने पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि यहां उनके साथ भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा और भारी संख्या में देशभर से कार्यकर्ता यहां जुटे। बसों और अपने वाहनों से लोग यहां पहुंचे हैं।
संजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत वहीं दोपहर करीब 2 बजे उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह नोएडा के सेक्टर-62 पहुंचे। जहां आप कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ रही है और गरीब व किसानों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि अब जो चुनाव होंगे उसमें भाजपा का सफाया हो जाएगा। आज नोएडा में हमारे पार्टी संयोजक आ रहे हैं और वह यहां लोगों को संबोधित करने के अलावा उनकी समस्याओं पर भी बात करेंगे।
10 सूत्रीय समस्याओं के समाधान करने की मांग इस दौरान नोएडा जागरुक नागरिक संगठन ने आप नेता संजय सिंह को 10 सूत्रीय समस्याओं का समाधान कराने के लिए पत्र सौंपा और उनसे मांग की कि इनका निस्तारण करने में उनकी मदद करें। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष व नोएडा आम आदमी पार्टी महासचिव शैलेंद्र बर्णवाल ने बताया कि शहर में कई समस्याएं हैं जिनका समाधान वर्तमान सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा। इसके लिए हमने संजय सिंह को शहरवासियों की समस्याओं से अवगत कराया है।