scriptसपा-बसपा के सीट बंटवारे की लिस्ट जारी होने पर मुलायम सिंह के करीबी इस नेता को लगा बड़ा झटका | bad news for madan chauhan after sp bsp seat division list | Patrika News

सपा-बसपा के सीट बंटवारे की लिस्ट जारी होने पर मुलायम सिंह के करीबी इस नेता को लगा बड़ा झटका

locationनोएडाPublished: Feb 21, 2019 05:04:47 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्विटर हैंडल से लिस्ट जारी की है। जिसमें 37 सीटों पर सपा और 38 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी।

mulayam

सपा-बसपा की सीट बंटवारे की लिस्ट जारी होने पर मुलायम सिंह के करीबी इस नेता को लगा बड़ा झटका

नोएडा। अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और बसपा के बीच सीटों का बंटवारा तय हो गया है। इसकी गुरुवार को आधिकारिक घोषणा कर दी गई। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने ट्विटर हैंडल से लिस्ट जारी की है। जिसमें 37 सीटों पर सपा और 38 सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी। वहीं इस लिस्ट के जारी होने के बाद समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह के करीबी मदन चौहान को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं रुक रहा आक्रोश, इन्होंने इस तरह अलग-अलग जताया विरोध, देखें वीडियो

दरअसल, सपा से तीन बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री मदन चौहान का नाम दो सीटों से लोकसभा चुनाव के लिए भेजा गया था। अब लिस्ट जारी होने के बाद ये दोनों ही सीटें बसपा के खाते में गई हैं। जिसके बाद चर्चाओं का बाजार भी गरमा गया है। बता दें कि एक सपा नेता का कहना है कि जिस समय गठबंधन की बात चल रही थी तब मदन चौहान का नाम गौतमबुद्ध नगर और अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए भेजा गया था। अब इन दोनों ही सीटों पर बसपा चुनाव लड़ेगी।
यह भी पढ़ें

सपा और बसपा में सीटों का हुआ बंटवारा, जानिए रामगोपाल यादव अौर आजम खान कहां से लड़ेंगे चुनाव!

वहीं अब चर्चा है कि मदन चौहान को गाजियाबाद से टिकट दिया जा सकता है। जानकारों का कहना है कि गाजियाबाद सीट सपा के खाते में है और इस सीट से सपा किसी दिग्गज को ही टिकट देने पर विचार करेगी। वहीं गाजियाबाद से सपा का कोई ऐसा दिग्गज नजर नहीं आता। जिसके चलते मदन चौहान को गाजियाबाद से टिकट मिलने की उम्मीद हो सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो