scriptउपचुनाव से पहले राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी | bjp jansampark abhiyan latest news in hindi | Patrika News

उपचुनाव से पहले राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

locationनोएडाPublished: Aug 31, 2019 12:09:14 pm

Submitted by:

sharad asthana

खास बातें-

BJP पूरे प्रदेश में चलाएगी बड़ा अभियान
पंकज सिंह को बनाया गया प्रदेश संयोजक
प्रदेश के युवाओं के बीच में जाएगी BJP

pankaj_singh.jpg
नोएडा। उत्‍तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसके लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) उपचुनाव से पहले पूरे प्रदेश में बड़ा अभियान चलाने वाली है। इस अभियान की कमान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह को सौंपी गई है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता युवाओं के बीच में जाकर जनजागरण अभियान चलाएंगे।
उत्‍साहित है भाजपा

कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 हटाने के फैसले को लेकर भाजपा काफी उत्‍साहित है। अब भाजपा इसके बारे में पूरी जानकारी देने के लिए प्रदेश के युवाओं के बीच में जाएगी। इसके तहत सूबे के सभी विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम होंगे। साथ ही 100 से अधिक बड़ी सभाएं की जाएंगी। नोएडा विधायक पंकज सिंह को संयोजक बनाए जाने के अलावा दो सहसंयोजक और सभी छह क्षेत्रों में क्षेत्रीय संयोजक भी बनाए गए हैं। पार्टी का मानना है कि युवा इस निर्णय से काफी खुश हैं। उनसे जुड़कर उनको पार्टी से जोड़ा जा सकता है। इसके लिए सितंबर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: अब इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आप खरीद सकेंगे प्लॉट

इनको भी मिली जिम्‍मेदारी

नोएडा विधायक पंकज सिंह को उत्‍तर प्रदेश का संयोजक बनाया गया है। साथ ही मनीष कपूर व सुरेश पासी सहसंयोजक होंगे। पश्चिम क्षेत्र में हरवीर मलिक, ब्रज क्षेत्र में नागेन्द्र गामा दूबे, कानपुर में रामलखन रावत, काशी में पवन गौतम, अवध में जितेन्द्र सिंह और गोरखपुर में राजेश तिवारी को क्षेत्रीय संयोजक की जिम्‍मेदारी मिली है। इस बारे में पंकज सिंह का कहना है क‍ि इस अभियान को लेकर 1 सिंतबर को दिल्‍ली में एक बैठक होगी। इसमें पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय होगी।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो