नोएडा

5 राज्यों में भाजपा की हार के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन

बुधवार 12 दिंसबर को केंद्रीय गृहमंत्री के बड़े बेटे और नोेएडा विधानसभा सीट से 2017 में पहली बार विधायक बने पंकज सिंह का जन्मदिन था।

नोएडाDec 13, 2018 / 04:00 pm

Rahul Chauhan

5 राज्यों में भाजपा की हार के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन

नोएडा। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ गए। जिसमें भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से कांग्रेसियों में मानों जान भर गई है और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेता भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं। वहीं बुधवार 12 दिंसबर को केंद्रीय गृहमंत्री के बड़े बेटे और नोेएडा विधानसभा सीट से 2017 में पहली बार विधायक बने पंकज सिंह का जन्मदिन था।
 

इसके चलते लोगों की नजर इस पर भी थी कि आखिर भाजपा की पांच राज्यों में करारी हार के बाद पंकज सिंह किस तरह अपना जन्मदिन मनाएंगे। वहीं विधायक पंकज सिंह ने अपने जन्मदिन पर किसी तरह का कोई जश्न नहीं मनाया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं व पंकज सिंह के प्रशंसकों ने भी बहुत ही शांति से उनके जन्मदिन को मनाया व बधाईयां दीं। इस दौरान किसी ने अस्पतालों में फल वितरण कर तो किसी ने पंकज सिंह से भेंट कर और माला व फूलों का गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाईयां दीं।
 

bjp
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भंगेल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इसके पश्चात भाजपाइयों ने विधायक पंकज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
bjp
इसके साथ ही नोवरा के पदाधिकारियों ने भी पंकज सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर मिलकर फूलों का गुलस्ता देकर बधाई दी और लंबी उम्र सी कामनी की। इसके साथ ही भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पंकज सिंह को माला पहनाकर बधाई दी।

Home / Noida / 5 राज्यों में भाजपा की हार के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.