scriptआज हो सकती है BJP की पहली लिस्ट जारी, इनको मिल सकता है टिकट | BJP's first candidates list will be released for up polls, assembly election 2017 news hindi | Patrika News

आज हो सकती है BJP की पहली लिस्ट जारी, इनको मिल सकता है टिकट

locationनोएडाPublished: Jan 14, 2017 03:19:00 pm

Submitted by:

Rajkumar

बीजेपी की पहली ​लिस्ट को जारी किया जाएगा, जानिए किस पर लगेगी मुहर

BJP LIST

BJP LIST

बुलंदशहर। यूपी में विधान सभा चुनावों का बिगुल बज चुका है और 17 जनवरी से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। प्रथम चरण में होने वाले चुनावों के लिए सपा और बसपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। वहीं बीजेपी, कांग्रेस और रालोद अभी प्रत्याशी चयन में पीछे हैं।

बीजेपी सूत्र बताते हैं कि शनिवार शाम तक बीजेपी की पहली लिस्ट जारी हो सकती है। इसलिए बुलंदशहर जिले की सातों विधानसभाओं से टिकट के करीब एक हजार दावेदार लखनऊ और दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। बता दें कि बुलंदशहर सदर, शिकारपुर, डिबाई, सिकन्द्राबाद, खुर्जा, अनूपशहर और स्याना विधान सभा सीटों के लिए बीजेपी में टिकट के दावेदार अपनी ओर से हर प्रयास कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बुलंदशहर की 7 विधानसभा सीटों के लिए एक हजार लोगों ने आवेदन किया है। इससे पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और आरएसएस ने बुलंदशहर में प्रत्याशियों के लिए मंथन भी किया था। बीजेपी सूत्र बताते हैं कि टिकट के दावेदार प्रत्याशी कई दिनों से लखनऊ और दिल्ली अपने आकाओं की शरण में हैं। लेकिन सात विधानसभा सीटों पर सात ही प्रत्याशियों को टिकट मिलेगा। वो सात प्रत्याशी कौन होंगे ये तो वक्त ही बताएगा।

ये हैं बीजेपी के प्रबल दावेदार

बुलंदशहर सदर सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी के पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही और पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा प्रबल दावेदार की लिस्ट में हैं। सिकन्द्राबाद से विधायक विमला सोलंकी और दीपक दुल्हेरा को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अनूपशहर सीट से चौधरी होशियार सिंह पूर्व विधायक और संजय शर्मा को दावेदार माना जा रहा है। खुर्जा से विजेन्द्र खटीक और होराम सिंह पूर्व विधायक प्रबल दावेदार हैं। स्याना सीट से अनिता राजपुत और प्रेमलता कल्याण सिंह की पुत्रवधु प्रबल दावेदार है। शिकारपुर सीट से आशीष वत्स और अनिल शर्मा पूर्व विधायक को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं डिबाई सीट पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से कल्याण सिंह का पौत्र व राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया का पुत्र संजू भैया प्रबल दावेदार हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो