नोएडा

भाजपा नेता के घर में चल रहा था यह खेल, हुआ खुलासा तो मच गया हड़कंप

भाजपा नेता के घर में चल रहा था ऐसा खेल, खुली पोल तो मच गया हड़कंप।

नोएडाMar 31, 2018 / 02:58 pm

Kaushlendra Pathak

नोएडा। वेस्ट यूपी के अमरोहा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। जी हां, जो भारतीय जनता पार्टी ईमानदारी और विकास की बात करती है, उसी पार्टी के नेता के घर में ऐसा खेल चल रहा था, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता का बेटा नकली दवाओं का धड़ल्ले से सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने जब मामले का खुलास किया तो सबके होश उड़ गए।
तीन करोड़ की नकली दवा का भंडाफोड़

दरअसल, हाल ही में हसनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस ने करीब तीन करोड़ रुपये की नकली दवाएं पकड़ी थीं। पुलिस के अनुसार, नकली दवाओं को सप्लायरों की मदद से मेडिकल स्टोरों पर खपाया जा रहा था। इस मामले में जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि शिकारपुर निवासी हिमांशु जायसवाल इस कारोबार का मुख्य सरगना है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि हिमांशु जायसवाल भाजपा के कद्दावर नेता पवन जायसवाल का बेटा है। इतना ही नहीं पवन जायसावाल भाजपा के नगर उपाध्यक्ष भी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द अमीर होने की चाह में उसने बुलंदशहर समेत अन्य जिलों में नकली दवा के धंधे का जाल बिछाया था।
भाजपा नेता ने कहा मेरे बेटे का नकली दवा से कोई संबंध नहीं

इधर, मामले का खुलासा होने के बाद भाजपा नेता का बेटा गायब चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन वो अब तक गिरफ्त में नहीं आया है। वहीं, इस मामले में जब भाजपा नगर उपाध्यक्ष पवन जायसवाल से पूछताछ की गई तो उनका कहना था कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। उसका नकली दवा कारोबार से दूर-दूर तक कोई सम्बंध नहीं है। वहीं, कोतवाली प्रभारी हसनपुर डीके शर्मा ने बताया कि हिमांशु नकली दवा मामले का मुख्य आरोपी है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने अमरोहा पुलिस की दबिश से अनभिज्ञता जताई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.