नोएडा

यूपी में सपा-बसपा से डरी भाजपा, मायावती और अखिलेश यादव के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कह दी यह बड़ी बात

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी राजनैतिक योद्धाओ ने करनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया भाजपा का ऐसा हथियार है, जिसके बलबूते भाजपा ने 2014 में बड़ी सफलता हासिल की थी।

नोएडाNov 11, 2018 / 11:46 am

virendra sharma

यूपी में सपा-बसपा से डरी भाजपा, मायावती और अखिलेश यादव के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कह दी यह बड़ी बात

नोएडा. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी राजनैतिक योद्धाओ ने करनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया भाजपा का ऐसा हथियार है, जिसके बलबूते भाजपा ने 2014 में बड़ी सफलता हासिल की थी। लिहाजा लोकसभा 2019 में भी भाजपा सोशल मीडिया के जरिये पार्टी को मजबूती देने में लगी है। डिजिटल प्लेटफार्म के यूज के लिए शनिवार को नोएडा में वेस्ट यूपी के 19 जिलों के 500 से अधिक कार्यकर्ताओं की सेमीनार आयोजित की गई। इसमें भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता संजय राय, नोएडा के विधायक पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

इस भाजपा विधायक ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत, मची खलबली

सेक्टर-6 में भाजपा आईटी सेल की सेमीनार का आयोजन किया गया था। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से किए गए विकास कार्यो और सरदार वल्लभ भाई पटेल को सम्मान देने के मुद्दा लेकर जनता के बीच जाएगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह का स्टेच्यू बनाया जबकि मोदी ने सरदार पटेल का। मायावती ने अपने बंगले में फव्वारे दिखाए ओर सपा बसपा कहने के लिए गरीबो की बात करती है।
कांग्रेस अप्रासंगिक है। कांग्रेस से कोई टक्कर नहीं है। भाजपा के सामने समाजवादी और बहुजन समाजवादी पार्टी है। प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव की जमीनी हकीकत समझने की जरूरत है। सपा-बसपा गिरोह की तरह परिवार, रिश्तेदारी की राजनीति करती हैं। मायावती गरीबों के नाम पर आंबेडकर और कांशीराम के सपनों को बेचते-बेचते अब टिकट बेचने में लगीं है। उन्होंने कहा कि माया के घर में फव्वारे और अखिलेश के घर से इटेलियन टोंटी निकली हैै। सरकार आने के बाद सपा-बसपा गिरोह के रूप में काम करते है।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में बड़ा फेरबदल, इन लोगों को मिलने जा रही है बडी जिम्मेदारी

भाजपा को 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया से काफी फायदा हुआ था। सोशल मीडिया पर प्रचार करने की वजह से भाजपा को बहुमत मिला था। लिहाजा भाजपा ने आईटी सेल को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर सरकार की योजना और उपलब्धियों के बारे में जनता तक ले जा सकते है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अमित शाह ने बल दिया है। हम 19 राज्यो में है, 2014 के चुनाव से पहले वेस्ट यूपी से बड़ा रोल अदा किया था। बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओ को जोड़ना है और बीजेपी को 2019 में एक बार फिर से जीत दिलानी है।
यह भी पढ़ें

कर्नल से बीमा पॉलिसी के नाम पर ठग लिए थे करोड़ों, बेटा ने फोन किया तो खुला राज

Home / Noida / यूपी में सपा-बसपा से डरी भाजपा, मायावती और अखिलेश यादव के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कह दी यह बड़ी बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.