script

Patrika News@2Pm: 3 पति की 1 पत्नी का जानिए चौंकाने वाला मामला, 2 दलित महिलाओं की हत्या, 1 क्लिक में पढ़िए अब तक की 5 बड़ी खबरें

locationनोएडाPublished: Jun 25, 2019 01:54:44 pm

Submitted by:

virendra sharma

बुलेटिन की खास बातें:—
1. बगैर दुल्हन के लौटाना पड़ा दूल्हे को2. तीन पति की एक पत्नी का चौंकाने वाला मामला 3. दबंग ने 2 दलित महिलाओं की हत्या 4. एनकाउंटर में एक लाख का इनामी बदमाश ढे़र 5. अब आठ जुलाई से सहालग हो जाएंगे बंद

top news

Patrika News@2Pm: 3 पति की 1 पत्नी का जानिए चौंकाने वाला मामला, 2 दलित महिलाओं की हत्या, 1 क्लिक में पढ़िए अब तक की 5 बड़ी खबरें

नोएडा. पेश है पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 2 बजे तक की पांच बड़ी खबरें। पहली खबर मुरादाबाद से है। मझोला थाना क्षेत्र में दुल्हन द्वारा बरात लौटाने का मामला सामने आया है। दूसरी खबर बागपत से है। यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के तीन पति है। तीसरी खबर बुलंदशहर से है। यहां चांदपुर नया गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक दबंग ने दो दलित महिलाओं को कार से रौंद दिया। वहीं, चौथी खबर मुजफ्फरनगर से है। 12 घंटे के अंदर पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर 1 लाख के इनामी बदमाश को ढे़र किया है। अंतिम खबर मुरादाबाद से है। हिन्दू धर्म के हिसाब अब आठ जुलाई से सहालग बंद हो जाएंगे। उसके बाद 9 नवम्बर के बाद शादी शुरू होंगी।

तीन पतियों की एक पत्नी के बारे में जानिए खास बातें

wife
बागपत. एक महिला ने तीन शादी की। तीनों ही पति मौजूद है। महिला ने तीन लोगों से शादी कर दो बच्चों को भी जन्म दिया है। मामला प्रकाश में आने पर एक पति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई तो दूसरे पति को साथ लेकर पत्नी कोतवाली पहुंच गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक पत्‍नी और तीन पति, थाने पहुंचा मामला तो लव स्‍टोरी सुन पुलिस भी चकरा गई

दुल्हन ने लौटाई बारात

woman
मुरादाबाद. शहर के मझोला थाना क्षेत्र में दुल्हन द्वारा बरात लौटाने का मामला सामने आया है। जिसमें बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गयी। बरात लौटाने के पीछे दूल्हे का दिव्यांग होना बताया जा रहा है। फेरे के वक्त जब दूल्हा लड़खड़ाया तो दुल्हन शादी से पलट गयी और परिजनों के समझाने बाद भी नहीं मानी। पूरे इलाके में शादी लौटाने की चर्चा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूल्हे का ये अंग देखकर भड़क गयी दुल्हन,फेरों से पहले लौटा दी बारात

छेड़खानी का विरोध करने पर 2 महिलाओं को रौंदा

murder
बुलंदशहर. नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर नया गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर सोमवार देर रात दबंग ने दो दलित महिलाओं को कार से रौंद दिया। घटना में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आक्रोशित दलित समाज के लोगों ने दोनों महिलाओं के शवों को नेशनल हाइवे—91 पर रखकर जाम लगा दिया।
marriage
मुरादाबाद. हिन्दू धर्म के हिसाब अब आठ जुलाई से सहालग बंद हो जाएंगे और अब शादी विवाह के कार्यक्रम 9 नवम्बर के बाद शुरू होंगे। अब इन चार महीनों में कोई शुभ कार्य नहीं होंगे। क्यूंकि चातुर्मास भी शुरू हो जायेगा। मान्यताओं के मुताबिक आठ जुलाई से सात नवम्बर तक कोई विवाह नहीं हो सकता।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चार महीने तक अब नहीं बजेगी शहनाई, जानिए कब हैं शुभ मुहूर्त

एनकाउंटर के दौरान 1 लाख का इनामी पकड़ा

murder
मुजफ्फरनगर. सीएम योगी का अपराध मुक्त अभियान एक बार फिर तेजी के साथ शुरू हो गया है। सूबे के अधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत सोमवार को 12 घंटो के भीतर पुलिस ने ताबड़तोड़ हुए। जिसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने 4 मुठभेड़ में तीन बदमाश को जहां घायल कर दबोच लिया। वहीं इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को भी ढे़र कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो