scriptChandra Grahan 2019: 16 जुलाई को पड़ रहा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर हो सकता है बुरा असर | chandra grahan 2019 date and time | Patrika News

Chandra Grahan 2019: 16 जुलाई को पड़ रहा चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर हो सकता है बुरा असर

locationनोएडाPublished: Jul 12, 2019 02:39:41 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

-Chandra grahan 16 July 2019 की शाम 4:30 बजे शुरू होकर 17 July 2019 की मध्य रात्रि 1:30 तक रहेगा
-इस वर्ष चंद्र ग्रहण (Solar eclipse) पर 149 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है
-पंड़ित विनोद शास्त्री के मुताबिक chandra grahan 2019 से 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है

chandra grahan

guru purnima 2019, chandra grahan on 16 july, lunar eclipse 2019, ved vyas jayanti

नोएडा। वर्ष 2019 का दूसरा और आखिरी chandra grahan 16 जुलाई की शाम 4:30 बजे शुरू होकर 17 जुलाई की मध्य रात्रि 1:30 तक रहेगा। इस वर्ष चंद्र ग्रहण (Solar eclipse) पर 149 साल बाद दुर्लभ योग बन रहा है। प्रसिद्ध लाल मंदिर के पुजारी पंड़ित विनोद शास्त्री के मुताबिक चंद्र ग्रहण (chandra grahan 2019) से 9 घंटे पहले ही सूतक लग जाता है। सूतक काल शुरू होने के बाद किसी भी धार्मिक कार्य को नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें

आज का पंचांग 12 जुलाई 2019: जानिए कब है अभिजीत मुहूर्त और कब लगेगा राहु काल

पंडित जी के अनुसार 16 जुलाई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसके अलावा यह कई जगहों जैसे दक्षिण अफ्रीका, अफ्रीका, यूरोप और मध्य महासागर के इलाको में भी दिखाई देगा। इस बार चंद्र ग्रहण पर 149 वर्ष बाद दुर्लभ योग बनने जा रहा है। इसका विभिन्न राशियों के जातकों पर भी प्रभाव पड़ेगा।
आईए जानते हैं किन राशियों पर कैसे प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण शुभ हो सकता है। इस चंद्र ग्रहण धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। सफलता के साथ-साथ समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण पर मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आने वाले समय में किसी बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने से और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें।
यह भी पढ़ें

UP Police के ASP RANVIJAY SINGH का खुलासा, इस प्लान के तहत कंट्रोल किया क्राइम

कन्या राशि

चंद्र ग्रहण से कन्या राशि वालों की चिंताएं बढ़ सकती हैं। ऑफिस में बॉस का सहयोग नहीं मिलेगा। ध्यानपूर्वक कोई फैसला करें, क्योंकि कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है।

तुला राशि
चंद्र ग्रहण का अच्छा असर पड़ने वाला है। जो भी काम भविष्य के लिए सोचा है वह समय पर पूरा हो जाएगा। जो जीवनसाथी की तलाश कर रहें हैं, उन्हें भी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव इस राशि के लोगों पर पड़ेगा। बचने के लिए सावधान रहें। काम में छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।

धनु राशि

चंद्र ग्रहण के दौरान इस राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा। किसी भी करीबी पर विश्वास ना करें, कोई करीबी ही आपके साथ धोखा कर सकता है।
मकर राशि

मकर राशि वालों को सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। पुरानी योजनाओं में विफल साबित हो सकते हैं। बाहरी व्यक्ति पर जल्दी विश्वास ना करें।

मिथुन राशि

आने वाला समय मिथुन राशि वालों के लिए भी अच्छा नहीं रहने वाला। चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव इस राशि पर पड़ने वाला है। लोगों के काम समय पर पूरे नहीं होंगे। धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव अच्छा रहेगा। जो भी काम करने की सोचेंगे वह समय पर पूरा होने के आसार हैं। काम के बाद फल भी आशा के अनुरूप मिलेगा।
सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों पर ग्रहण के बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है। लोगों को आलस आ सकता है, जिससे काम करने में मन नहीं लगेगा। मन शांत रखने की कोशिश करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो