scriptअपने घर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर दें अपनी जानकारी, प्रशासन भेजेगा घर | click on this link and fill details to go home from gautam budh nagar | Patrika News

अपने घर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर दें अपनी जानकारी, प्रशासन भेजेगा घर

locationनोएडाPublished: May 16, 2020 03:35:47 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने दी जानकारी
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया ट्वीट
जिले में फंसे भी प्रवासी मजदूरों को भेजा जाएगा घर

 

vlcsnap-2020-05-16-15h24m15s875.png
नोएडा। लॉकडाउन में आजकल सड़कों और रेल की पटरियों पर मजदूरों की लाइन देखी जा रही है। अपने घर जाने के लिए मजदूर अपने परिवार के साथ पैदल ही घर जा रहे हैं। इसको देखते हुए सरकार ने कई श्रमिक ट्रेनों और बसों का इंतजाम किया है लेकिन इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। इसको देखते हुए अब गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने एक लिंक देकर उसे भरने को कहा है। इस संंबंध में डीएम आॅफिस की तरफ से 16 मई को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसे नोएडा विधायक पंकज सिंह ने ट्वीट किया है।
यह भी पढ़ें

कोरोना पीड़ित महिला को पड़ी ब्लड की जरूरत तो अस्पताल की ओर दौड़ पड़े डीएसपी पत्नी और थाना प्रभारी पति

इस लिंक पर दें जानकारी

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने शासन के निर्देशों पर अहम फैसला किया है। इसके तहत जिले में फंसे हुए यूपी के अन्य जनपदों के मूल निवासी, प्रवासी श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और अन्य कामगारों को उनके घरों में भेजा जाएगा। जिला प्रशासन ने एक लिंक https://tinyurl.com/pravasi-shramik-UP जारी किया है। जो भी व्यक्ति अपने मूल जनपद जाना चाहता है, इस लिंक पर अपनी सूचना भरकर जिला प्रशासन को अवगत करा दे। इसके बाद एसएमएस के जरिए उनको उनके गृह जनपद भेजे जाने की जानकारी दे दी जाएगी।
यह भी पढ़ें

महिला डॉक्टर ने पालतू कुत्ते पर किए इतने अत्याचार कि हो गया 104 डिग्री बुखार, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

पंकज सिंह ने किया यह ट्वीट

इसके साथ ही प्रशासन ने जिले में रह रहे प्रवासी मजदूरों से अनुरोध किया है कि वे पैदल या किसी अन्य साधन से खुद अपने जनपद जाने का प्रयास न करें। ऐसा करके कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इस लेटर को नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने भी ट्वीट किया है। पंकज सिंह ने लिखा है, गौतमबुद्ध नगर के सभी प्रवासी श्रमिक एवं मजदूर भाई-बहनों से अनुरोध है, जो भी व्यक्ति अपने मूल जनपद जाने को इच्छुक है वे https://tinyurl.com/pravasi-shramik-UP लिंक पर अपनी सूचना भरकर जिला प्रशासन को अवगत करायें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो