सीएम याेगी आज शिल्प हाट में करेंगे यूपी दिवस का विधिवत उद्घाटन, 706 करोड़ की देंगे सौगात
Highlights
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे
- मुख्यमंत्री के आगमन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा
- 26 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में एक जनपद-एक उत्पाद के साथ लगाई गई कई प्रदर्शनी

नोएडा. सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का शुभारम्भ रविवार को शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना के साथ हुआ। आज मुख्यमंत्री के आगमन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 706 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। 26 जनवरी तक चलने वाले यूपी दिवस के कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद, स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, औद्योगिक प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश के इतिहास की प्रदर्शनी, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के मॉडल की प्रदर्शनी, उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोक व्यंजन कृषि, जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी व वैविध्य पूर्ण सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए मुसलमानों ने दी समर्पण राशि, किया 21 हजार तक का दान
नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारम्भ रविवार को शास्त्रीय नृत्य शिव आराधना की प्रस्तुति के साथ किया गया। इसके बाद अन्नदाता संवाद के साथ कृषि पर विशेष चर्चा की गई। फिर रागनी गायन और शाम 5 से 7 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमे इसमें रुद्रा मिश्रा द्वारा कथक नृत्य नाटिका, पूर्णिमा कुमार डेढि़या नृत्य, सूची पांडे द्वारा लोकगीत और वंदना सिंह ने रास रंग का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री के आगमन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम वृंदावन की कुंजलता द्वारा कृष्ण वंदना, दामोदर स्तुति देवकीनंदन शर्मा द्वारा रास नृत्य व मुरारी लाल तिवारी के द्वारा ब्रिज के लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे।
वहीं, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता में युवाओं एवं महिलाओं की भूमिका पर बौद्धिक परिचर्चा होगी। नोएडा ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण का प्रस्तुतीकरण होगा। पुलिस आयुक्त द्वारा मिशन शक्ति पर प्रस्तुतीकरण होगा। खादी हैंडलूम आधारित फैशन शो आयोजित किए जाएंगे। वहीं, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम कथक नृत्य नाटिका के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना : यूपी में छात्रों को IAS-IPS और PCS की मुफ्त कोचिंग
अब पाइए अपने शहर ( Noida News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज