script

मां रह चुकी बसपा सांसद, पिता भाजपा नेता आैर बेटा कांग्रेस उम्मीदवार, जानिए परिवार की पूरी कहानी

locationनोएडाPublished: Mar 22, 2019 10:44:42 am

Submitted by:

Nitin Sharma

-कांग्रेस से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं अरविंद सिंह चौहान
 

news

मां रह चुकी बसपा सांसद, पिता भाजपा नेता आैर बेटा कांग्रेस उम्मीदवार, जानिए परिवार की पूरी कहानी

नोएडा।राजनीति में कौन कब किसका हो जाये यह कहा नहीं जा सकता।जो नेता स्टेज पर खड़े होकर एक दूसरी पार्टी के नेताआें पर बयान बाजी करते है।वही नेता पर्दे के पीछे पार्टी करते दिख जाते है।इसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव में एक एेसे ही कांग्रेसी उम्मीदवार चर्चाआें में बने हुए है।इसकी वजह उनकी मां का पूर्व बसपा सांसद, पिता भाजपा नेता आैर वह खुद कांग्रेसी होना है।एक ही परिवार में तीन राजनीतिक दलों के तीन नेता होने पैराशूट कैंडिडेट को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताआें ने ही इस उम्मीदवार का विरोध करना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें

बसपा के इस लोकसभा प्रत्याशी को दलित नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी आैर फिर …देखें वीडियो

इस वीआर्इपी लोकसभा सीट से इस लोकसभा सीट से घोषित किया उम्मीदवार

दरअसल कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से अरविंद सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।वह नोएडा के सेक्टर 61 में रहते हैं।अरविंद सिंह चौहान गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए भले ही नया चेहरा हो, लेकिन वह राजनीतिक घराने के साथ ही इस मैदान के पुराने खिलाड़ी है। वह वर्ष 2014 में अलीगढ़ से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें यहां से हार मिली थी। इसके कुछ समय बाद ही उनकी नजदीकियां कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से बढ़ी। जिसके बाद बसपा छोड़ अरविंद सिंह चौहान ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।इसी के बाद उनका गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया।लेकिन वह अपने परिवार आैर बाहरी उम्मीदवार होने के चलते लगातार चर्चाआें में बने हुए है।

यह भी पढ़ें

नौकरी से निकाले जाने से नाराज कर्मचारी ने सीर्इआे आॅफिस में उठाया एेसा कदम, पता लगते ही फूले सबके हाथ-पैर

अरविंद के पिता पूर्व मंत्री आैर भाजपा नेता के साथ मां बसपा की रह चूकी है सांसद

दरअसल अरविंद सिंह चौहान के पिता पूर्व मंत्री ठा जयवीर सिंह भाजपा नेता है। उधर अरविंद सिंह चौहान की मां राजकुमारी चौहान अलीगढ़ लोकसभा सीट से बसपा की पूर्व सांसद रह चुकी है। पिता भाजपा नेता, मां बसपा की पूर्व सांसद आैर बेटा कांग्रेसी उम्मीदवार होने का पता लगते ही वह चर्चाआें में आ गये है। यही वजह है कि खुद उनकी पार्टी के नेताआें ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया।

विरोध होने पर पिता ने सामने आकर किया यह एेलान

विरोध आैर इस तरह की चर्चा सामने आने पर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से कांग्रेसी उम्मीदवार के पिता ठा जयवीर सिंह ने भी बेटे के खिलाफ प्रचार करने की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उनका अरविंद सिंह चौहान से दो साल पूर्व शादी के बाद से कोर्इ संबंध नहीं है। वह बेटे- बहु से अलग रहते है। हमारी विचारधारा अलग है। उन्होंने कहा कि वह बेटे का प्रचार तो दूर उनके खिलाफ प्रचार करेंगे।

यह है अरविंद सिंह चौहान का इतिहास

यहां पर बता दें कि कांग्रेसी उम्मीदवार अरविंद सिंह चौहान के पिता ठाकुर जयवीर सिंह बसपा में अलीगढ़ जिलाध्यक्ष से लेकर कैबिनेट मंत्री बने। वह वर्ष 2002 और 2007 में बरौली विधानसभा से बसपा के विधायक बने। पहली बार में ही कैबिनेट मंत्री बने और वन विभाग मिला। इस दौरान 2004 में वह लोकसभा का चुनाव लड़े और हार गये। इसके बाद वर्ष 2009 में बसपा से ही उनकी पत्नी और अरविंद सिंह चौहान की मां राजकुमारी चौहान अलीगढ़ से चुनाव लड़ी और जीत गईं। वर्ष 2014 में अलीगढ़ बसपा ने अरविंद सिंह को उतारा। वह चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। उधर ठाकुर जयवीर सिंह बसपा में एमएलसी रहे। इसके बाद जुलाई 2017 में उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा दिया। जिसके कुछ दिन बाद वह भाजपा में शामिल हो गये। अब चर्चा है कि ठा जयवीर सिंह अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा में टिकट की दावेदारी ठोक रहे है।

ट्रेंडिंग वीडियो