नोएडा

टोल पर बाउंसरों से हुआ था विवाद, 6 घंटे बाद यमुना पुल पर चालक का मिला शव, देखें वीडियो

खबर की मुख्य बातें-
-शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे नोएडा से दिल्ली माल लेकर जा रहा था
-जहां टोल वसूलने वाले बाउंसरों से उसका विवाद हो गया और उसके साथ मारपीट की गई
-घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया

नोएडाAug 11, 2019 / 02:27 pm

Rahul Chauhan

टोल पर बाउंसरों से हुआ था विवाद, 6 घंटे बाद यमुना पुलिस पर चालक का मिला शव, देखें वीडियो

नोएडा। शहर को दिल्ली से जोड़ने वाले कालिंदी कुंज के नए यमुना पुल पर शनिवार सुबह कैंटर चालक का शव बरामद किया। वह शुक्रवार रात करीब साढ़े बारह बजे नोएडा से दिल्ली माल लेकर जा रहा था। जहां टोल वसूलने वाले बाउंसरों से उसका विवाद हो गया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक के भाई राम सिंह तिवारी की शिकायत पर 7 बाउंसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें

इस तेजतर्रार DM ने परियोजना डायरेक्टर को लगाई ऐसी लताड़ कि छूट गए सभी अधिकारियों के पसीने

दरअसल, टोल वसूलने वाले बाउंसरों से उलझना एक कैंटर चालक विमल तिवारी को को भारी पड़ गया। उसी दौरान बिना टैक्स दिए दिल्ली में घुसने के आरोप में बाउंसरों ने उसका कैंटर पकड़कर करीब 14 हजार 500 रुपये जुर्माना राशि मांगी। चालक ने पैसे देने में असमर्थता जताई और मालिक से बात करवाई। जिसके बाद बाउंसरों ने उसके कैंटर को छोड़ दिया। वहीं घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया। पुलिस उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।
 

डीएसपी श्वेताभ पांडे का कहना है कि मृतक विमल तिवारी के भाई राम सिंह तिवारी की शिकायत पर थाना 39 में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया गया है। मृतक के भाई ने शिकायत के अनुसार वाजिदपुर निवासी विमल तिवारी पिछले चार वर्षों से खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर लाल बहादुर का कैंटर चला रहा था। नोएडा से शुक्रवार की रात कैंटर लेकर दिल्ली जा रहा था। उसे कालिंदी कुंज के पास टोल टैक्स के लिए बाउंसरों ने रोका था। बिना टैक्स दिए दिल्ली में घुसने के आरोप में टोल वसूलने वाले बाउंसरों ने उसका कैंटर पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें

यूपी के इस शहर में स्पोटर्स की बेहतर सुविधा, जानिये 10 एकेडमी के बारे में

जिसके बाद टोल वसूलने वाले बाउंसरों से उसका विवाद हो गया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना के करीब 6 घंटे बाद उसका शव टोल बूथ से कुछ दूर यमुना पुल पर बरामद किया गया। पुलिस का कहना है मृतक के शरीर पर पोस्टमार्टम के दौरान चोट के निशान मिले हैं, इसलिए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। दिल्ली और नोएडा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.