scriptकुत्ते को मारने वाले ट्रैफिक पुलिस मार्शल गिरफ्तार, उनकी कहानी सुनकर आप हो जाएंगे हैरान | Dog killer traffic police marshal arrested by police in NOIDA | Patrika News

कुत्ते को मारने वाले ट्रैफिक पुलिस मार्शल गिरफ्तार, उनकी कहानी सुनकर आप हो जाएंगे हैरान

locationनोएडाPublished: Jul 18, 2017 07:03:00 pm

Submitted by:

Mohit sharma

नोएडा में कुछ दिन पहले ही भरे बाजार में कुत्ते को पैर के नीचे दबाकर उसकी हत्या करने वाले ट्रैफिक पुलिस मार्शल को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

Dog

Dog

नोएडा. हार्इटेक शहर नोएडा में कुछ दिन पहले ही भरे बाजार में कुत्ते को पैर के नीचे दबाकर उसकी हत्या करने वाले ट्रैफिक पुलिस मार्शल को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को वायरल वीडिय के बाद पशु प्रेमी संस्था पीपुल फॉर एनीमल की आसिमा की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसके बाद आरोपी मार्शल को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बाजार से गुजरते समय काटने को दौड़ा था कुत्ता
पुलिस गिरफ्त में आए मार्शल की पहचान सेक्टर-45 सदरपुर निवासी धनसिंह के रूप में हुर्इ है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय उसने शराब नहीं पी रखी थी। घटना शुक्रवार रात सेक्टर 45 की है। वह उस समय बाजार से गुजर रहा था। बाजार में लोगों ने एक कुत्ते को पागल बताया। इसी दौरान कुत्ता उसकी तरफ आया, तो उसने उसका सिर दबा दिया। लोगों ने उससे कहा कि यदि इसको अभी छोड़ा तो यह काट लेगा। यह सुनकर वह कुछ देर तक कुत्ते के मुंह को दबाकर उस पर खड़ा हो गया, जिसके चलते कुत्ते की मौत हो गई।


मामले की जांच के बाद ही कुत्ते के पागल होने का लगेगा पता
कोतवाली सेक्टर 39 प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के अनुसार कुत्ता लोगों को कई दिनों से काट रहा था। इसकी सच्चाई का पता वहां मौजूद बाजार के लोगों से पूछने और जांच करने पर ही चलेगा। इसके साथ ही वीडियो फुटेज में मार्शल कुत्ते के उपर खड़ा दिखार्इ पड़ रहा है। उसने यह बात स्वीकार भी की है। इसी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पशु प्रेमी संस्था पीपुल फॉर एनीमल की आसिमा की शिकायत पर केस दर्ज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो